img-fluid

जनरल मनोज नरवणे बोले: शक्ति के बिना शांति असंभव, US-चीन संबंधों पर बड़ा बयान

November 17, 2025

नई दिल्‍ली । देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल(Dehradun Literature Festival) में पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल मनोज नरवणे(Former Army Chief General Manoj Naravane) ने भारत की विकास(India’s development) गति, सैन्य क्षमता, तकनीकी बदलावों और महिलाओं की समान भागीदारी पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। रक्षा बजट बढ़ाना ही होगा। शक्ति के बिना शांति असंभव है।


नरवणे ने कहा कि हमारे सामने साल दर साल चुनौतियां बढ़ रही हैं। हमें खुद को तैयार करना होगा। आर्थिक रूप से हम अमेरिका और चीन से बहुत पीछे हैं। चीन हमारा बड़ा प्रतिद्वंद्वी है। हमारी आर्थिक प्रगति दोहरे अंकों में होनी चाहिए। तकनीक जिस तेजी से बदल रही है सेना को भी अधिक गतिशील होना होगा।

हमें एआई, मशीन लर्निंग, रिसर्च और विकास समेत कई दिशाओं में काम करना है। महिलाओं की भी सेना में भागीदारी बढ़ानी होगी। युवाओं को मिलिट्री प्रशिक्षण देना होगा। अग्निवीर जैसी योजनाएं देश के लिए बहुत लाभकारी हैं।

देहरादून मेरा दूसरा घर
मनोज नरवणे ने कहा कि उनके लिए देहरादून दूसरा घर है। दून की यादें उनके जेहन में हमेशा रहती है। वह यहां भारतीय सैन्य अकादमी के कैडेट रहे। दून उनकी नजर में बेहद सुंदर नगर है। इसे अपनी सुंदरता कायम रखनी होगी।

Share:

  • दिल्ली ब्लास्ट: खुफिया एजेंसियों का खुलासा, 20 लाख रुपये के हवाला विवाद में डॉ. उमर और डॉ. शाहीन में हुआ था टकराव

    Mon Nov 17 , 2025
    नई दिल्ली । लाल किला (Red Fort) कार विस्फोट मामले में खुफिया एजेंसियों (intelligence agencies) ने 3 डॉक्टरों डॉ. उमर (Dr. Omar), डॉ. मुजम्मिल (Dr. Muzammil) और डॉ. शाहीन (Dr. Shaheen) से जुड़े 20 लाख रुपये के मनी ट्रेल का खुलासा किया है। सूत्रों की मानें तो यह रकम हवाला नेटवर्क के जरिए ‘डॉक्टर्स टेरर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved