img-fluid

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर से पहले सामने आई ये बड़ी खबर, दूसरा पार्ट्स भी तैयार….?

November 18, 2025

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी आने वाली धुरंधर के लिए खबरों में बने हुए हैं। पिछले दिनों फिल्म की पहली झलक सामने आई थी जिसे देखने के बाद फैंस इस धुरंधर (Dhurandhar) को थिएटर में देखने का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अब तक की सबसे बेहतरीन कास्ट नजर आने वाली है। कई बड़े एक्टर्स शानदार किरदारों में दिखेंगे। अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ये खबर फिल्म के इंतजार में बैठे लोगों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाली है।



दो पार्ट्स में बन रही है फिल्म धुरंधर?
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म धुरंधर के दो पार्ट्स में रिलीज होगी। पहला पार्ट अगले महीने 5 दिसंबर को रिलीज हो रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म ऐसे मोड़ पर खत्म होगी कि ऑडियंस को दूसरे पार्ट की जानकरी मिल जाए। दूसरा पार्ट साला 2026 में दस्तक दे सकता है। बॉलीवुड हंगामा ने इस खबर की जानकारी दी है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि फिल्म का नैरेटिव इतना प्रभावशाली बन गया कि मेकर्स अब इसे दो फिल्मों में रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। अगर यह फाइनल हो जाता है तो धुरंधर का दूसरा पार्ट अगले 2026 मध्य में रिलीज हो सकता है।

कास्ट है शानदार

बता दें, इस फिल्म का डायरेक्शन विक्की कौशल की फिल्म उरी बनाने वाले आदित्य धर ने किया है। इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया गया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। फिल्म का इंतजार हो रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है।

Share:

  • Bigg Boss 19: पत्नी आकांक्षा को सामने देख रोमांटिक हुए गौरव खन्ना

    Tue Nov 18 , 2025
    मुंबई। बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में इस समय फैमिली वीक चल रहा है। बीते एपिसोड में कुनिका (Kunika) के बेटे अयान और अश्नूर के पिता गुरमीत घर में आए थे। परिवार के सदस्य के घर में आने से माहौल बदल गया है। दोनों ग्रुप के कंटेस्टेंट में दोस्ती होती दिख रही है। अब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved