img-fluid

कौन थे ह्यूमन सागर जिनके निधन से सब सदमे में? जानिए उनका करियर ….

November 19, 2025

मुंबई। ओडिशा फिल्म इंडस्ट्री (Odisha Film Industry) के पॉपुलर सिंगर ह्यूमन सागर (Human ocean) का निधन का हो गया है। 34 की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर 3 दिन से एम्स भुवनेश्वर में एडवांस लाइफ सपोर्ट में थे। उनकी हालत काफी गंभीर थी और अब लाखों फैंस का दिल तोड़कर वह चले गए हैं। 14 अक्टूबर को वह गंभीर कंडीशन में अस्पताल में भर्ती हुए थे।

ह्यूमन टिटिलागढ़ के एक छोटे से कस्बे से थे जिनका जन्म 25 नवंबर 1990 को हुआ था। उनके परिवार का म्यूजिक से पुराना नाता रहा है। उनके दादा प्राइवेट एल्बम कम्पोज करते थे, वहीं उनके पैरेंट्स सिंगर ही थे। म्यूजिक में उनकी ट्रेनिंग घर से ही चलती आ रही थी।
उनका करियर

उन्हें सक्सेस साल 2012 में वॉयस ऑफ ओडिशा सीजन 2 के माध्यम से मिली। शो जीतकर उन्होंने सबका दिल भी जीत लिया था। उन्होंने फिर प्लेबैक डेब्यू किया इश्क तू ही हू के टाइटल ट्रैक से। यह गाना काफी हिट हुआ था।

10 साल में उन्होंने 150 फिल्मों के गाने रिकॉर्ड किए और 200 एल्बम ट्रैक्स।

वह अनुभव मोहंती की कई बड़ी हिट फिल्मों के पीछे की आवाज और ओडिया सिनेमा में सबसे ज्यादा पहचानी जाने वाली आवाजों में से एक बन गए थे।



पर्सनल लाइफ

उन्होंने 2017 में सिंगर श्रेया मिश्रा से शादी की और उनकी एक बेटी हुई। हालांकि शादी ज्यादा चली नहीं और कुछ साल में टूट गई। अपनी पत्नी से अलग होने और पिता के निधन के बावजूद, उनका काम कभी नहीं रुका। उनके गाने प्लेलिस्ट,रील्स और रेडियो स्टेशनों पर छाए रहते थे।
कई बीमारी से थे पीड़ित

रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टर्स ने कन्फर्म किया कि सिंगर लिवर फेलियर, बाइलेट्रल निमोनिया और गंभीर हृदय संबंधित कॉम्पलीकेशन से जूझ रहे थे।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, मुझे प्रसिद्ध प्लेबैक सिंहर ह्यूमन सागर के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है। उनके निधन से म्यूजिक और सिनेमा को काफी नुकसान हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। ओम शांति।

Share:

  • इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिना हेलमेट 1212 वाहन चालकों पर कार्यवाही

    Wed Nov 19 , 2025
    इंदौर. सड़क दुर्घटनाओं (road accidents) में सिर की चोटों से होने वाली मौतों को रोकने तथा नागरिकों (citizens) में सड़क सुरक्षा (road safety) के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध निरंतर जागरूकता एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है। कल दिनांक को चलाए गए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved