img-fluid

मतदाता सूची अपडेट करने की रफ्तार बढ़ाओ

November 20, 2025

  • मझौली के बूथों पर जिपं सीईओ का औचक निरीक्षण, बीएलओ को निर्देश

जबलपुर। मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गेहलोत ने विधानसभा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सीईओ ने पाटन एवं मझौली विकासखंड के इंद्राना (बूथ क्रमांक 152), बनकेड़ी (बूथ क्रमांक 159) और पौडीराजघाट (बूथ क्रमांक 121) का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। सीईओ ने कहा कि यदि कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो उसका त्वरित निराकरण किया जाएगा। साथ ही आवश्यकतानुसार किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जा सकती है।



काम, जो जरूरी हैं
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों का समय-समय पर नियमित निरीक्षण किया जाए। गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) को तुरंत ऑनलाइन अपडेट कराने के निर्देश। प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन और अपलोड की गति बढ़ाने पर जोर दिया। प्रपत्र वितरण और ऑनलाइन अपलोड की स्थिति का मौके पर ही मूल्यांकन किया। गणना प्रपत्रों का सही वितरण और पूर्ण भराई सुनिश्चित करने को कहा।बीएलओ को गुणवत्तापूर्ण डेटा संग्रह कर कार्य समय सीमा में पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

Share:

  • श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो... ऐसा इंतजाम रहे

    Thu Nov 20 , 2025
    पंचकल्याणक महोत्सव स्थल का निरीक्षण कर मंत्री राकेश सिंह ने दिए निर्देश जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बड्डा दद्दा ग्राउंड, पिसनहारी तीर्थ के सामने (मेडिकल क्षेत्र) में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजकों और विभागीय अधिकारियों के साथ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। मंत्री राकेश सिंह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved