मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले (Thane district of Maharashtra) में 19 साल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, यहां लोकल ट्रेन में मराठी भाषा न बोल पाने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की थी। इस घटना से छात्र इतना परेशान हो गया कि उसने घर पर आत्महत्या कर ली।
अधिकारियों ने बताया कि अर्नव लक्ष्मण खैरे नाम का यह छात्र विज्ञान संकाय का प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके साथ मारपीट की घटना मंगलवार सुबह उस वक्त हुई, जब वह मुलुंड स्थित अपने कॉलेज जा रहा था। इसके बाद कल्याण पूर्व में स्थित अपने अपार्टमेंट में उसने फांसी लगा कर जान दे दी। शाम को उसका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।
अधिकारी ने बताया कि उस यात्री ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर अर्नव पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीटा। भयभीत और तबीयत बिगड़ने पर अर्नव ठाणे स्टेशन पर उतर गया और दूसरी ट्रेन से मुलुंड पहुंचा। कॉलेज में क्लास अटेंड न करने के बाद वह जल्द ही घर लौट आया और अपने पिता को फोन पर घटना की जानकारी दी। पिता ने उसकी आवाज में घबराहट और तनाव महसूस किया।
शाम को काम से लौटने पर पिता ने घर का दरवाजा बंद पाया। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां अर्नव को कंबल से बने फंदे पर लटका पाया गया। अधिकारी ने बताया कि अर्नव के पिता ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि मारपीट से उनके बेटे को मानसिक तनाव से जूझना पड़ा, जिसके बाद उसने यह आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved