
नई दिल्ली। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) दूसरा टेस्ट गुवाहाटी (2nd Test Guwahati) में खेला जा रहा है। तीन दिन के खेल के बाद मेहमान टीम ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 489 रन बोर्ड पर लगाए, जिसके जवाब में भारत 201 रनों पर सिमट गया। पहली पारी के बाद साउथ अफ्रीका ने 288 रनों की बढ़त हासिल की, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 26 रन बना लिए हैं। साउथ अफ्रीका की कुल बढ़त अब 314 रनों की हो गई है। ऐसे में अब भारत पर हार का खतरा मंडराने लगा है। आईए एक नजर IND vs SA दूसरे टेस्ट का WTC पॉइंट्स टेबल (WTC Points Table) पर क्या असर पड़ेगा उस पर डालते हैं-
ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम इंडिया को अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी हार का सामना करना पड़ता है तो उन्हें WTC पॉइंट्स टेबल में तगड़ा नुकसान होगा। यहां तक पाकिस्तान भी उनसे आगे निकल जाएगा। फिलहाल भारत 54.17 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा तो वहीं पाकिस्तान 50 प्रतिशत अंकों के साथ 5वें पायदान पर है।
भारत को अगर गुवाहाटी टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है तो भारत का जीत का प्रतिशत घटकर 48.15 रह जाएगा। इस स्थिति में पाकिस्तान चौथे नंबर पर पहुंच जाएगा, वहीं भारत एक पायदान के नुकसान के साथ पांचवें पर पहुंच जाएगा। वहीं साउथ अफ्रीका इस जीत के साथ दूसरे पायदान पर बना रहेगा। फिलहाल उनके खाते में 66.67 प्रतिशत अंक है। गुवाहाटी टेस्ट जीतने के बाद उनके खाते में 75 प्रतिशत अंक हो जाएंगे। बता दें, ऑस्ट्रेलिया 100 प्रतिशत अंकों के साथ पहले पायदान पर बना हुआ है।
IND vs SA दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा तो?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा तो दोनों टीमों के बीच 4-4 अंक बांटे जाएंगे। इस स्थिति में भारत को नुकसान तो होगा, मगर वह चौथे नंबर पर बना रहेगा। दूसरा टेस्ट ड्रॉ होने पर भारत के खाते में 51.85 प्रतिशत अंक रह जाएंगे। वहीं साउथ अफ्रीका को नुकसान होगा क्योंकि मैच ड्रॉ होने की वजह से उनके खाते में 58.33 प्रतिशत अंक रह जाएंगे और वह दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक जाएगा।
IND vs SA गुवाहाटी टेस्ट भारत जीता तो?
भारत अगर गुवाहाटी में असंभव दिख रही जीत को हासिल करने में कामयाब रहता है तो उनके खाते में 59.25 प्रतिशत अंक हो जाएंगे, इस स्थिति में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका (66.67) के बाद तीसरे पायदान पर पहुंच जाएगा, क्योंकि साउथ अफ्रीका को इस हार से नुकसान होगा और उनके खाते में 50 प्रतिशत ही अंक रह जाएंगे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved