मुंबई। धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में रणवीर सिंह इस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक कांतारा की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। रणवीर ये तारीफ कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी के सामने कर रहे हैं। हालांकि, इसी तारीफ में रणवीर कुछ ऐसा कह गए कि सोशल मीडिया यूजर्स उनपर भड़क गए हैं।
वायरल हो रहा रणवीर का वीडियो
गोवा में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया IFFI इवेंट की क्लोसिंग सेरिमनी में रणवीर सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांतारा चैप्टर 1 और ऋषभ शेट्टी की जमकर तारीफ की। इस तारीफ के दौरान रणवीर सिंह कर्नाटक के तुलु समाज की देवी चामुंडा को भूत कह दिया। अब अपने इसी विवादित बयान की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स उनपरल भड़के हुए हैं।
रणवीर वीडियो बोलते हैं, “मैंने आपकी फिल्म थिएटर में देखी और सच कहूं तो आपकी परफॉरमेंस शानदार थी। खासतौर पर जब आपके शरीर के अंदर फीमेल भूत आ जाती हैं।” रणवीर आगे उस सीन को रीक्रिएट करके भी दिखाते हैं, जिसमें ऋषभ शेट्टी के अंदर चामुंडा माता आती हैं। उन्होंने जिस तरह वो एक्ट किया, वो देखकर ऋषभ की हंसी छूट गई, लेकिन पीछे बैठे लोग काफी निराश दिखे।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
लोग सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर कर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- रणवीर ने माता चामुंडा को भूत बुलाया है। उनका मजाक उड़ाया। ये धुरंधर के लिए मुश्किलें बढ़ाने में काफी मेहनत कर रहा है। एक यूजर ने लिखा- यही वजह है कि आजकल एक्टर्स को प्रमोशन्स से दूर रखा जाता है। प्रमोशन कम विवाद ज्यादा करते हैं। एक ने लिखा- इसने माता चामुंडा को भूत कैसे बुला दिया? एक ने लिखा- रणवीर सिंह को शर्मा आनी चाहिए।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved