
नई दिल्ली। गुरुग्राम में भाजपा पार्षद(BJP councilor) नरेश कटारिया की बेटी ने अपनी शादी से ठीक एक दिन पहले अपने माता-पिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बेटी ने आरोप लगाया कि उसके माता-पिता उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करने पर अड़े हुए हैं और उसे घर में बंधक बनाकर(by taking hostage) रखने की कोशिश कर रहे हैं। मामले में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए लड़की को उसके घर से सुरक्षित निकालकर सेफ हाउस(Safe House) में पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, लड़की ने आरोप लगाया कि उसके माता-पिता ने उसके मोबाइल छीन लिए और उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बावजूद उसने लैपटॉप का इस्तेमाल कर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पुलिस आयुक्त गुरुग्राम, जिला उपायुक्त, महिला आयोग और सेक्टर-9ए पुलिस स्टेशन को ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजी।
सेक्टर-9ए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को देर रात उसके घर से सुरक्षित निकालकर सेफ हाउस में शिफ्ट किया। इस मामले पर भाजपा नेता नरेश कटारिया ने फिलहाल कोई टिप्पणी करने से मना किया है। वहीं पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और लड़की की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved