img-fluid

हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों का मामला: CJI सूर्यकांत ने केंद्र और दिल्ली सरकार को 10 दिन में जवाब देने का दिया निर्देश

November 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्रियों, विपक्षी नेताओं और आम लोगों को हिरासत में लिए जाने के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट (SC) ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने बुधवार को दोनों सरकारों को 10 दिन के भीतर विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

सीजेआई सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने यह आदेश मामले की सुनवाई के दौरान दिया। केंद्र सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को बताया कि हिरासत से जुड़े आरोपों पर दाखिल कुछ याचिकाओं में ही हलफनामे पेश किए गए हैं। इस पर पीठ ने केंद्र और दिल्ली सरकार को शेष जवाब दाखिल करने के लिए 10 दिन का समय दिया। साथ ही याचिकाकर्ताओं को भी निर्देश दिया कि यदि वे कोई हलफनामा दाखिल करना चाहते हैं तो एक सप्ताह के भीतर पेश कर सकते हैं।

सात हजार से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने का आरोप

याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि जंतर-मंतर पर 11 अक्टूबर को प्रस्तावित बड़े प्रदर्शन को रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और सात हजार से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था। इनमें विपक्षी नेता, कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दिपके और यूट्यूबर ध्रुव राठी सहित कई लोग शामिल बताए गए हैं।



  • कई पूर्व मुख्यमंत्रियों को अनुचित तरीके से हटाने का आरोप

    वरिष्ठ अधिवक्ता गुरुस्वामी ने अपनी याचिका में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई पूर्व मुख्यमंत्रियों को अनुचित तरीके से हिरासत में लेने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया था। पुलिस का कहना था कि किसी भी पूर्व मुख्यमंत्री को हिरासत में नहीं लिया गया, बल्कि प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्हें विरोध-प्रदर्शन स्थल से हटाया गया था।

    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ क्यों हुआ प्रदर्शन?

    पिछले महीने देश के विभिन्न हिस्सों में चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे। इन प्रदर्शनों की प्रमुख वजह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सामने आई कथित खामियां थीं। इसके अलावा इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में मुख्य निर्वाचन आयुक्त की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए थे।

    रिपोर्ट के मुताबिक, ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर के मुद्दे पर अन्य दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की कई आपत्तियों को नजरअंदाज करते हुए एकतरफा फैसले लिए थे। रिपोर्ट सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग और उसके समर्थन में खड़ी भाजपा पर निशाना साधा था।

    इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी और कुछ छात्र संगठनों ने 10 अक्टूबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया था। इसी प्रदर्शन के दौरान कथित हिरासत और पुलिस कार्रवाई को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है।

    Share:

  • 4 लाख लोगों के इंतजाम भी पड़ गए कम! अनंत सिंह की बेटी की शादी के भोज में मची अफरा-तफरी, हवा में फेंके गए पत्तल

    Thu Nov 26 , 2026
    मोकामा. बिहार (Bihar) के मोकामा में अनंत सिंह ( Anant Singh) की बेटी (daughter) शिवांगी की शादी इन दिनों अपने शाही इंतजामों के साथ-साथ वहां उमड़ रही भीड़ को लेकर चर्चा में है. घुड़दौड़ देखने के लिए हजारों लोगों का हुजूम पहुंचा तो सड़कों पर 10 किलोमीटर से ज्यादा लंबा जाम लग गया. अब शादी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved