
नई दिल्ली। आज अबूधाबी में आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन (IPL 2026 Mini Auction) का आयोजन हो रहा है। मुंबई इंडियंस (एमआई) (Mumbai Indians- MI)2 करोड़ 75 लाख रुपये लेकर खिलाड़ियों की नीलामी में उतरी है। एमआई के पास सिर्फ 5 स्लॉट बाकी हैं। फ्रेंचाइजी एक विदेशी खरीद सकती है। मुंबई ने ऑक्शन से पहले 9 खिलाड़ियों से नाता तोड़ा था। एमआई ने बेवोन जैकब्स, कर्ण शर्मा, लिजाद विलियम्स, मुजीब उर रहमान, रीस टॉपले, कृष्णन श्रीजीत, सत्यनारायण राजू और विग्नेश पुथुर को रिलीज किया जबकि अर्जुन तेंदुलकर का लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से ट्रेड किया। पांच बार की चैंपियन एमआई ने तीन प्लेयर ट्रेड के जरिए जोड़े थे।
मुंबई इंडिया रिटेन प्लेयर्स: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलेटन, रॉबिन मिंज, राज बावा, रघु शर्मा, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स।
ट्रे़ड प्लेयर्स: शेरफेन रदरफोर्ड (गुजरात टाइटंस से), मयंक मार्कंडे (कोलकाता नाइट राइडर्स से), शार्दुल ठाकुर (लखनऊ सुपर जायंट्स से)
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved