
डेस्क। सलमान खान (Salman Khan) आज अपने 60वें जन्मदिन (Birthday) के मौके पर जश्न में डूबे हैं। इस मौके पर कई लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं तो कुछ लोग उनके किस्से साझा कर रहे हैं। एक अभिनेता ने कभी सलमान खान पर औरतों को पीटने (Beating Women) का आरोप लगाया था। हाल ही में उन्होंने बताया कि अब सलमान खान के साथ उनके कैसे रिश्ते हैं। यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) हैं।
सलमान खान और शक्ति कपूर के रिश्ते काफी अच्छे थे। उन्होंने साथ में ‘जुड़वा’, ‘चल मेरे भाई’ और ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी फिल्मों में एक-साथ काम किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2005 में शक्ति कपूर से जुड़े एक विवाद के चलते दोनों के रिश्ते खराब हो गए। शक्ति कपूर एक अंडरकवर रिपोर्टर, जो एक एक्ट्रेस बनने की चाह रखने वाली लड़की बनी हुई थी, से सेक्सुअल फेवर मांगते हुए दिखे थे। इस मामले के बाद दोनों के रिश्तों में खटास आई।
कई वर्षों के बाद 2011 में, शक्ति कपूर बिग बॉस 5 में एक कंटेस्टेंट के तौर पर आए। इस सीजन को सलमान खान और संजय दत्त होस्ट कर रहे थे। शो में सलमान ने कथित तौर पर शक्ति कपूर की इमेज पर कमेंट किया। इसके बाद दोनों में बहस हुई। इस बीच शक्ति कपूर ने सलमान खान पर औरतों को पीटने का आरोप लगाया। हाल ही में शक्ति कपूर ने पॉडकास्ट पावरफुल ह्यूमन्स से बातचीत में सलमान खान के साथ रिश्ते को लेकर कहा ‘सब हैलो हैलो है अच्छे से। हमारे रिश्ते अच्छे हैं। मुझे किसी से कोई दिक्कत नहीं है।’
बता दें कि दोनों एक्टर्स के बीच 2011 में ‘बिग बॉस 5’ के दौरान विवाद हुआ। सलमान खान ने कथित तौर पर शो में शक्ति कपूर को नजरअंदाज कर दिया, जिससे उन्हें अपमानित महसूस हुआ। उस वक्त शक्ति कपूर ने कहा था ‘सलमान खान को मुझसे माफी मांगनी चाहिए! सलमान ने कहा, ‘बिग बॉस को मानना पड़ेगा! शक्ति कपूर जैसे लोगों को अपने घर बुलाया, हम तो कभी न बुलाएं!’
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved