img-fluid

‘योगी आदित्यनाथ को लाकर माहौल खराब करना चाहती है भाजपा’- संजय राउत

December 31, 2025

मुंबई। मुंबई (Mumbai) में बीएमसी चुनाव (BMC Election) में कुछ ही हफ्तों का समय बचा है और सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। अब शिवसेना (Shiv Sena) यूबीटी ने भाजपा (BJP) के स्टार प्रचारकों की सूची पर सवाल उठा दिए हैं और कहा है कि पीएम मोदी (PM Modi) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को मुंबई में प्रचार की क्या जरूरत है? बीएमसी चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में इन दोनों नेताओं का नाम शामिल है।

शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने एक बयान में कहा, ‘क्या जरूरत है पीएम मोदी को मुंबई आने की? योगी आदित्यनाथ क्यों आ रहे हैं? क्या यहां के मुख्यमंत्री प्रचार करने में सक्षम नहीं हैं। और राज्यों के मुख्यमंत्री भी आ रहे हैं। यहां आप माहौल खराब करना चाहते हैं।’ शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा, ‘ये योगी आदित्यनाथ और अन्य नेताओं को लाकर, आप अपनी कमजोरी बता रहे हैं। आपके पास ताकत नहीं हैं। आप हर राज्य के मुख्यमंत्री को लाकर चुनाव लड़ना चाहते हो। हम हमारी ताकत पर चुनाव लड़ेंगे।’


शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने कहा कि शिवसेना को भाजपा के सामने गिड़गिड़ाकर सीटें मांगनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा ‘हम कभी भी भाजपा के सामने नहीं झुके। यह आत्मसम्मान की बात है। हम इसे असली शिवसेना नहीं मानते। क्योंकि हम शिवसेना हैं। ऐसा शिवसेना के इतिहास में कभी नहीं हुआ। जब भी भाजपा ने ऐसा रुख अपनाया, तो हमने अपने रास्ते अलग कर लिए।’ संजय राउत ने कहा, ‘आज किसी ने कहा कि मुंबई में सिर्फ जय श्री राम का नारा चलेगा। हम मानते हैं कि मुंबई में जय महाराष्ट्र का नारा चलेगा। जय भवानी और जय शिवाजी का नारा चलेगा।’

भाजपा और शिवसेना के बीच 227 सीटों वाली बीएमसी के चुनाव के लिए जो सीटों का बंटवारा हुआ है, उसके तहत भाजपा 137 और शिवसेना 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। दोनों पार्टियां अपने-अपने कोटे से कुछ सीटें गठबंधन साझेदारों को देंगे। बीएमसी चुनाव के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा और 16 जनवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Share:

  • सऊदी अरब और UAE में बढ़ा टकराव, जानिए इस्लामिक देशों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    Wed Dec 31 , 2025
    डेस्क। सऊदी अरब (Saudi Arabia) और संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) के बीच यमन (Yaman) को लेकर टकराव बढ़ गया है। संयुक्त अरब अमीरात ने ऐलान किया है कि वह सऊदी अरब से अपने सैनिक (Soldiers) वापस बुला लेगा। UAE ने यह ऐलान इस वजह से किया है क्योंकि सऊदी अरब ने यमन के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved