img-fluid

इसरो के PSLV रॉकेट से आज होगी उपग्रह अन्वेषा की लॉन्चिंग, दुश्मन की हर हरकत पर होगी नजर…

January 12, 2026

बंगलूरू. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज यानी सोमवार को 260 टन वजनी पीएसएलवी-सी62 रॉकेट (PSLV rocket) से उपग्रह अन्वेषा (Anvesha) समेत 14 अन्य सैटेलाइट लॉन्च करेगा। यह इस साल का पहला प्रक्षेपण होगा। आज श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण केंद्र से सुबह 10:18 बजे पृथ्वी अवलोकन उपग्रह अन्वेषा व 14 अन्य उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया जाएगा। अन्वेषा भारत की निगरानी क्षमताओं को मजबूती देगा। इसकी मदद से हम दुश्मन की हर हरकत पर नजर रख सकेंगे।


  • दुश्मन की निगरानी करेगा उपग्रह अन्वेषा
    उपग्रह अन्वेषा पृथ्वी की कक्षा में घूमते हुए तस्वीरें लेगा। इसमें हाइपरस्पेक्ट्रल सेंसर लगे हैं, जो साधारण कैमरों से ज्यादा स्मार्ट हैं। यह आसमान से दुश्मन की हर हरकत पर नजर रख सकता है। इसे डीआरडीओ ने विकसित किया है। इस लॉन्च में दो सॉलिड स्ट्रैप-ऑन मोटर वाले पीएसएलवी-डीएल वेरिएंट का इस्तेमाल किया जाएगा। यह मिशन पीएसएलवी रॉकेट की 64वीं उड़ान होगी। पीएसएलवी, इसरो का मुख्य लॉन्च व्हीकल है, जिसने चंद्रयान-1, मार्स ऑर्बिटर मिशन, आदित्य-L1 और एस्ट्रोसैट मिशन जैसे महत्वपूर्ण मिशन सहित 63 उड़ानें पूरी की हैं। 2017 में, पीएसएलवी ने एक ही मिशन में 104 सैटेलाइट लॉन्च करके विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

    Share:

  • ग्रीनलैंड को लेकर लामबंद होने लगा यूरोप, सैन्य मौजूदगी बढ़ाने पर जोर...

    Mon Jan 12 , 2026
    लंदन। यूरोपीय देशों का एक समूह ग्रीनलैंड (European Countries group Greenland) में सैन्य मौजूदगी बढ़ाने की योजना पर चर्चा कर रहा है। इसकी अगुवाई यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) और जर्मनी (Germany) कर रहे हैं। ग्रुप का उद्देश्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) को यह संदेश देना है कि यूरोप और नॉर्थ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved