img-fluid

दिल्ली में ‘कुदरती कर्फ्यू’! घने कोहरे के कारण दिन में छाया अंधेरा, रेल और हवाई सेवाओं पर संकट

January 15, 2026

नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई मैदानी इलाकों में ठंड के साथ-साथ आज सुबह जहां घना कोहरा दिखा, वहीं दिल्ली में दिन में अंधेरा नजर आया और कोहरे से विजिबिलिटी कई जगह पर शून्य हो गई। इसके अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी कुछ ऐसे ही हालात दिखे। कोहरा और बढऩे का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में कईजगहों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे घट सकती है। सुबह सात बजे के बाद कोहरा और बढ़ गया है। इसके चलते रेल और हवाई सेवाओं पर असर पडऩे की भी आशंका है। हालांकि, राजधानी दिल्ली को मौजूदा भीषण ठंड से थोड़ी राहत मिली थी।


  • आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से मात्र 0.1 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 3.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। इससे पहले उत्तरी भारत बुधवार को भी भीषण शीतलहर की चपेट में रहा। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 10 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया और कश्मीर में डल झील जम गई।

    Share:

  • मायावती के जन्मदिन पर अखिलेश का दांव, कहा- 'BJP के खिलाफ बनी रहे ललकार'

    Thu Jan 15 , 2026
    लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती (Mayawati) का आज गुरुवार को जन्मदिन (Birthday) है. वह अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं. जन्मदिन पर बधाई देने का सिलसिला लगातार बना हुआ है. बीएसपी प्रमुख के जन्मदिन को पार्टी जहां जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved