
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड(New Zealand) के खिलाफ हैरतअंगेज रनचेज (amazing run chase)कर भारत ने कई रिकॉर्ड्स बुक हिलाई। रायपुर में हुए दूसरे टी20 में कीवी टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 209 रनों का टारगेट रखा था। ईशान किशन (Ishan Kishan)और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)के तूफानी अर्धशतकों के दम पर टीम इंडिया(Team India) ने महज 15.2 ओवर में ही इस स्कोर को चेज कर लिया। ईशान किशन ने 32 गेंदों पर 76 तो सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों पर नाबाद 82 रनों की पारी खेली। ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। ईशान-सूर्या समेत टीम इंडिया ने मैच के दौरान कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड तो पाकिस्तान के भी टूटे। आईए एक नजर IND vs NZ दूसरे टी20 के दौरान बने वर्ल्ड रिकॉर्ड्स पर डालते हैं-
न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 के टारगेट का पीछा करने के लिए भारत को 15.2 ओवर लगे। T20I में ओवर के हिसाब से यह तीसरा सबसे तेज 200+ का चेज है। वहीं भारत का यह चेज किसी फुल-मेंबर टीम द्वारा सबसे तेज है। भारत ने पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने पिछले ही साल न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 ओवर में 205 रन चेज किए थे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में ऐसा दूसरी बार हुआ जब टीम इंडिया जल्द दो विकेट खोने के बाद 200 से अधिक रन बनाए हो। इससे पहले भारतीय टी20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। पहले टी20 में 27/2 के बाद भारत ने 211 रन जोड़े, वहीं दूसरा टी20 में 6/2 के बाद भारत ने 203 रन जोड़े।
भारत का 209 रनों का चेज T20I में सबसे बड़ा चेज है, जब टीम के दो विकेट दस रन से भी कम पर गिर गए हो। उनसे पहले सिर्फ एक टीम इस स्थिति से 200 से ज्यादा का टारगेट सफलतापूर्वक चेज कर पाई थी। 2022 में पापुआ न्यू गिनी (PNG) ने सिंगापुर के खिलाफ 204 रन बनाए थे, जब उनके 5 रन पर 2 विकेट गिर गए थे।
209 का टारगेट जिसे भारत ने रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ चेज़ किया, यह T20I में टीम इंडिया का संयुक्त रूप से सबसे बड़ा सफल चेज है। 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी भारत ने विशाखापत्तनम में इतना ही टारगेट चेज किया था।
सूर्यकुमार ने सभी T20s में 200 से ज्यादा के चेज में 10 बार पचास से ज्यादा रन बनाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है। जोस बटलर, डेविड वॉर्नर और रीजा हेंड्रिक्स के भी दस पचास से ज्यादा के स्कोर हैं। वहीं सूर्यकुमार ने T20I में छह 200 से ज्यादा के टारगेट चेज में 4 बार पचास से ज्यादा रन बनाए हैं। उनसे ज्यादा ऐसे स्कोर सिर्फ हेंड्रिक्स (छह) और बाबर आज़म (पांच) के हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ 82 रन नॉट आउट बनाने से पहले टी20I में सूर्यकुमार यादव ने लगातार 23 पारियों में कोई फिफ्टी नहीं बनाई थी। इस फॉर्मेट में उनकी पिछली फिफ्टी अक्टूबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ आई थी। इस दौरान उन सभी 23 पारियों में सूर्यकुमार ने टॉप चार में बल्लेबाजी की थी। यह पुरुषों के T20I में टॉप चार में बल्लेबाजी करते हुए किसी भारतीय बल्लेबाज का बिना फिफ्टी-प्लस स्कोर के दूसरा सबसे लंबा सिलसिला है। ऋषभ पंत 34 पारियों के साथ टॉप पर हैं।
रायपुर में ईशान किशन को अपनी फिफ्टी के लिए 21 गेंदें लगीं, जो पुरुषों के T20I में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी है। उन्होंने नागपुर में सीरीज के पिछले मैच में अभिषेक शर्मा के 22 गेंदों के रिकॉर्ड को तोड़ा है।
ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में पावरप्ले में 56 रन बनाए, यह मेंस T20I में भारत के किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे ज्यादा स्कोर है, पिछले साल मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक के 58 रन बनाए थे।
भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 में 28 गेंदें रहते धूल चटाई। यह फुल मेंबर टीम द्वारा 200 से अधिक रनों के टारगेट का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते दर्ज की गई जीत है। भारत ने इस मामले में पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 2025 में 24 गेंदें शेष रहते 200 से अधिक रनों का टारगेट चेज किया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved