img-fluid

सलमान खान के स्वभाव पर खुलासा: प्रोड्यूसर ने बताया कैसे बदला सुपरस्टार का एटीट्यूड

January 30, 2026

नई दिल्ली । सलमान खान(Salman Khan) इंडस्ट्री (industry)के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। लंबे वक्त से वो फिल्म इंडस्ट्री(film industry) का हिस्सा हैं। उनके बहुत से प्रोड्यूसर्स, एक्टर्स और डायरेक्टर्स के साथ दोस्ती है। कुछ दोस्त उनके जीवन में ऐसे रहे जो उन्हें तब से जानते हैं जब सलमान खान फेमस नहीं थे। उनके एक ऐसे ही दोस्त रहे हैं शैलेंद्र सिंह(Shailendra Singh) एक सफल प्रोड्यूसर(producer) हैं। उन्होंने हाल ही में सलमान खान संग अपनी दोस्ती को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि सलमान खान (Salman Khan)और उनका तीन साल तक हर सोमवार को पार्टी करने का ट्रेडिशन था। उन्होंने कहा कि सलमान एक जंगल में जन्मे टाइगर थे, लेकिन अब वो जू (चिड़ियाघर) के टाइगर हो गए हैं। शैलेंद्र सलमान के अच्छे दोस्त रहे हैं, लेकिन आज की डेट में वो सलमान संग दोस्त नहीं हैं।

कौन थीं सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड?
सिद्धार्थ कनन के साथ खास बातचीत में शैलेंद्र ने कहा कि सलमान खान के साथ उनकी दोस्ती तब से जब सलमान खान इतने प्रसिद्ध भी नहीं हुए थे। शैलेंद्र ने कहा, “सलमान और मैं कफ परेड से एक-दूसरे को जानते हैं, जहां मैं पहले रहता था। वह वहां अपनी पहली गर्लफ्रेंड, शाहीन जाफरी से मिलने आया करता था।

शैलेंद्र ने सलमान खान को बताया टाइगर
सफलता के साथ सलमान खान कैसे बदले हैं शैलेंद्र ने इस बारे में भी बात की। शैलेंद्र ने कहा, “सलमान एक टाइगर हैं, लेकिन अब वो शांत हो चुके हैं। वह जंगल में पैदा हुए टाइगर थे, अब वो जू के टाइगर हो गए हैं। सफलता आपको सतर्क, यहां तक ​​कि भयभीत भी बना देती है। तब लोग आपको घेर लेते हैं, लगातार आपको बताते हैं कि आप बॉस हैं और बाकी सब गलत हैं।

  • सलमान खान और शैलेंद्र का था खास ट्रेडिशन
    सलमान जब अपने करियर के चरम पर थे, दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। शैंलेंद्र ने बताया, “तीन साल तक, सलमान और मेरा एक ट्रे़डिशन था। हर सोमवार की रात, हम साथ में बांद्रा में पार्टी करते थे।”

    Share:

  • TVK के प्रस्‍ताव पर कांग्रेस बोली- राहुल गांधी ही हमारा ‘बूस्ट’

    Fri Jan 30 , 2026
    चैन्‍नई। दक्षिण के चुनावी राज्य तमिलनाडु (Tamil Nadu) की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। दरअसल, अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) की ओर से कांग्रेस को गठबंधन का प्रस्ताव मिला है। यह पेशकश विजय के पिता और प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक एस.ए. चंद्रशेखर ने की है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved