img-fluid

‘सैयारा’ फेम अहान पांडे ने एक्टर बनने से पहले चुने कई करियर, आखिर में एक्टिंग की दुनिया में इस वजह से रखा कदम

January 30, 2026

डेस्क। पिछले साल अहान पांडे ने फिल्म ‘सैयारा’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही है। अहान को भी खूब फेम मिला। लेकिन एक्टर बनने से पहले अहान ने एक नहीं कई करियर अपने लिए चुने। आखिर में उन्होंने एक खास वजह से एक्टर बनने का फैसला किया।

हाल ही ग्रेजिया (Grazia) से की गई बातचीत में अहान पांडे ने बताया कि उन्होंने एक्टर बनने से पहले कई करियर चुने थे। वह कहते हैं, ‘सोलह साल की उम्र में, मैंने डीजे का प्रोफेशनल ट्राई किया। फिर म्यूजिक प्रोडक्शन में हाथ आजमाया। मेरा एक ग्रुप था जिसका नाम ‘बेस ट्रैप’ था। इसमें हमने कुछ ट्रैक रिलीज किए। फिर मैं वीडियो गेम डिजाइन में आया।’


  • अहान पांडे आगे कहते हैं, ‘आखिर में मैंने फिल्म सेट पर असिस्ट करना शुरू किया क्योंकि कहानी कहने का पैशन मेरे अंदर कहीं छुपा था। मैंने फिल्म सेट पर सब कुछ चुपचाप देखा। उसके बाद मैंने अपना पहला फिल्म ऑडिशन भी दिया। तब मुझे पता चला कि सही लोगों के सामने परफॉर्म करना कैसा लगता है? यहीं से मैंने तय किया कि मैं इसी एक चीज पर टिका रहूंगा। मजे की बात यह है कि इतनी सारी चीजें करने की चाहत ने मुझे सिखाया कि एक्टिंग क्यों परफेक्ट है। मुझे उन सभी चीजों को करने का मौका एक्टिंग में ही मिल जाता है।’

    Share:

  • No Songs Pure Cinema: ये हैं हिंदी सिनेमा की टॉप फिल्में जिनमें नहीं हैं गाने IMDb पर 7.2+ रेटिंग

    Fri Jan 30 , 2026
    नई दिल्ली । हिंदी गाने(Hindi songs) फिल्मों की जान होते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी बेहतरीन फिल्मों(Great movies) के बारे में बता रहे हैं जिनमें गाने (Songs)नहीं हैं। साथ ही हम आपको इन फिल्मों(Movies) की आईएमडीबी रेटिंग(IMDb rating) भी बता रहे हैं। बिना गाने वाली टॉप फिल्में हिंदी फिल्मों के गाने उनकी जान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved