img-fluid

8 फीट ऊंचाई से पुल के नीचे गिरी कार, 1 बच्चा समेत 3 लोग जिंदा जले

January 30, 2026

राजकोट। गुजरात के राजकोट से करीब 40 किलोमीटर दूर भीषण सड़क हादसा हुआ है। गोंडल-अटकोट हाईवे पर शुक्रवार सुबह भीषड़ सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मोटा मांडवा और मोटा दड़वा गांवों के बीच एक कार 8 फीट की ऊंचाई से पुल के नीचे गिर गई, जिससे उसमें भीषण आग लग गई। इस हादसे में कार में सवार एक बच्चे समेत तीन लोग बाहर निकलने से पहले ही जिंदा जल गए।


  • पता चला है कि इस आग की वजह से कार के दरवाजे जाम हो गए थे। तेज रफ्तार में जा रही हुंडई कार के ड्राइवर का स्टीयरिंग व्हील से कंट्रोल खो गया। कार सड़क से उतरकर पुल के नीचे पलट गई। कार के पलटते ही शॉर्ट सर्किट या फ्यूल लीकेज की वजह से उसमें भयानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर बैठे लोगों को दरवाजा खोलने का मौका भी नहीं मिला। कार में सवार सभी लोग जिंदा जल गए।

    घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची फायर डिपार्टमेंट ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। कार के अंदर जांच करने पर दो लोगों के कंकाल मिले, जिससे हादसे की भयावहता का पता चलता है। मरने वालों के नाम चौधरी आशा, चौधरी नीता और बरैया प्रयाग हैं। तीनों टीचर हैं और छोटा उदयपुर में रहते हैं। वे परिवार के काम से गोंडल आए थे।

    Share:

  • CM भगवंत मान ने विद्यार्थियों को वितरित की छात्रवृत्ति, कहा- उच्च शिक्षा दिलाना हमारा मुख्य उद्देश्य

    Fri Jan 30 , 2026
    जालंधर। मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह ने शुक्रवार को जालंधर के पी.ए.पी. ग्राउंड में एससी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित की। जहां राज्य के ढाई लाख से अधिक बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करने की शुरुआत हुई। इस दौरान सीएम मान ने वादा किया कि हमारा मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाना है। मंच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved