
डेस्क। काफी समय से साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की शादी (Marriage) को लेकर खबर चल रही है। ऐसी चर्चा थी कि फरवरी महीने में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उदयपुर से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया है कि यहां पर रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी होने वाली है। यह शादी कल यानी 2 फरवरी को होगी।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जो उदयपुर के सिटी प्लेस का है। इस वीडियो में दो लड़कियां बताती हैं कि यहां पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की कल शादी होने वाली है। वीडियो में प्लेस को सजाया जा रहा है। सजावट को भव्य स्तर पर किया गया है।
A viral video on X claims that Rashmika Mandanna & Vijay Deverakonda are getting married on 2nd Feb, with reports of a luxury hotel wedding and ₹50+ crore spent only on decoration.
The girls in the video are “revealing” these details, but there is NO official confirmation yet… pic.twitter.com/wrz40t9Cvf— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) January 31, 2026
दिसंबर महीने में एचटी सिटी की एक खबर के अनुसार रश्मिका और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में शादी करने वाले थे। कपल ने शादी के लिए एक शाही विरासत महल को चुना था, जहां सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। अब वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इस कपल की शादी कल यानी 2 फरवरी को होने वाली है। अभी तक रश्मिका मंदाना या विजय देवरकोंडा की टीम से इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved