img-fluid

रामायण मूवी से लीक हुईं तस्वीरें? नहीं! AI ने बनाया रणबीर–यश–सई पल्लवी का ऐसा लुक कि फैंस रह गए दंग

February 02, 2026

नई दिल्ली । नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari)के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण (Ramayana)का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। साल 2026 में रिलीज (Releasing in 2026) होने वाली इस फिल्म को लेकर जब से 2025 में इसका फर्स्ट लुक(First look) सामने आया है, तभी से यह लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच सोशल मीडिया (Social media) पर फिल्म के कलाकारों की उनके-उनके किरदारों में कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर फैंस चौंक गए और कयास लगाने लगे कि कहीं ये फिल्म से लीक हुई तस्वीरें तो नहीं।

हालांकि, सच्चाई कुछ और ही है। ये तस्वीरें किसी शूट या फिल्म के आधिकारिक प्रोमो से लीक नहीं हुई हैं, बल्कि इन्हें AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया है। एक सोशल मीडिया क्रिएटर ने फिल्म ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ के एनिमेटेड लुक्स को आधार बनाकर नितेश तिवारी की रामायण के कलाकारों के चेहरे इस्तेमाल करते हुए उनके किरदारों का AI वर्जन तैयार किया है।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि सई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, सनी देओल महाबली हनुमान और साउथ सुपरस्टार यश लंकापति रावण का किरदार निभाते दिखेंगे। AI से तैयार इन तस्वीरों में सभी कलाकार अपने-अपने रोल में इतने सटीक नजर आ रहे हैं कि पहली नजर में कोई भी धोखा खा सकता है। खास बात यह है कि इन लुक्स को एनिमे स्टाइल में डिजाइन किया गया है, जो पहले जारी टीजर और एनिमेटेड रेफरेंस से काफी मेल खाते हैं।

रणबीर कपूर को राम के रूप में धनुष-बाण के साथ दिखाया गया है, जिसमें उनका शांत, गंभीर और तेजस्वी भाव साफ झलकता है। सई पल्लवी का सीता अवतार सौम्यता और गरिमा से भरपूर नजर आता है। वहीं, यश के रावण लुक ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। उनके हावभाव, आंखों की तीव्रता और व्यक्तित्व को AI ने इस तरह कैप्चर किया है कि फैंस खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए। सनी देओल का हनुमान अवतार भी शक्तिशाली और प्रभावशाली दिख रहा है, जो उनके व्यक्तित्व से पूरी तरह मेल

[telpost]

इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग इन्हें फिल्म का लीक कंटेंट समझ बैठे तो वहीं कुछ फैंस ने AI क्रिएटर की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने कमेंट किया  AI की मदद से भी यश के हावभाव बिल्कुल सेम लग रहे हैं। वहीं दूसरे ने लिखा अगर फिल्म में लुक ऐसा ही हुआ तो रामायण ब्लॉकबस्टर होगी।

कुल मिलाकर, ये वायरल तस्वीरें भले ही असली न हों, लेकिन इन्होंने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है। अब दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है कि बड़े पर्दे पर ये किरदार आखिर कैसे नजर आएंगे।

Share:

  • एक पता, एक ही मोबाइल नंबर... गाजियाबाद में बने 25 पासपोर्ट

    Mon Feb 2 , 2026
    गाजियाबाद: गाजियाबाद जिले में एक ही पते पर 25 पासपोर्ट बनने का मामला सामने आया है. सभी पासपोर्ट पर एक ही मोबाइल नंबर दर्ज है. जैसे ही इस जालसाजी की जानकारी पुलिस को हुई, इसकी सूचना पासपोर्ट विभाग को दी. मामले में 25 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. पुलिस और पासपोर्ट विभाग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved