img-fluid

धुरंधर 2 में सरप्राइज एंट्री! आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम का दमदार कैमियो, शूट हुए अहम सीन

February 04, 2026

नई दिल्ली । धुरंधर 2 (Dhruvandhar 2)को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है और अब इस बहुप्रतीक्षित फिल्म से जुड़ी एक बड़ी और दिलचस्प खबर (Interesting news)सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्देशक आदित्य धर(Aditya Dhar) की पत्नी और जानी-मानी अभिनेत्री यामी गौतम(Yami Gautam) की फिल्म में एंट्री हो चुकी है। हालांकि यह रोल कैमियो(Cameo) बताया जा रहा है, लेकिन इसका महत्व कहानी के लिहाज से बेहद अहम होगा। सूत्रों के मुताबिक, यामी का किरदार फिल्म के सबसे क्रूशियल और चौंकाने वाले सीन से जुड़ा होगा, जो दर्शकों को हैरान कर सकता है।

हाल ही में धुरंधर 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया, जिसमें हमजा के किरदार की दमदार वापसी की झलक देखने को मिली। आदित्य धर ने टीजर के जरिए साफ कर दिया है कि फिल्म का दूसरा भाग पहले से कहीं ज्यादा बड़ा, गहरा और एक्शन से भरपूर होने वाला है। इसी बीच पिंकविला की एक रिपोर्ट ने फिल्म में यामी गौतम की मौजूदगी को लेकर हलचल तेज कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, यामी ने धुरंधर 2 के लिए करीब पांच दिनों तक शूटिंग पूरी कर ली है और उनका रोल भले ही छोटा हो, लेकिन कहानी की दिशा को निर्णायक मोड़ देने वाला है।

यह पहली बार नहीं है जब यामी गौतम और आदित्य धर किसी प्रोजेक्ट में साथ काम कर रहे हों। इससे पहले दोनों ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में साथ काम किया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। ऐसे में धुरंधर 2 में यामी की एंट्री को दर्शक एक खास सरप्राइज के तौर पर देख रहे हैं। कहा जा रहा है कि उनका किरदार एक्शन से भरपूर होगा और सीमित स्क्रीन टाइम के बावजूद गहरी छाप छोड़ने में सक्षम रहेगा।

यामी गौतम ने बीते कुछ वर्षों में अपने अभिनय से दर्शकों और समीक्षकों दोनों को प्रभावित किया है। ए थर्सडे, आर्टिकल 370, उरी और हालिया रिलीज ‘हक’ जैसी फिल्मों में उन्होंने मजबूत और गंभीर किरदार निभाकर अपनी अभिनय क्षमता साबित की है। खासकर ‘हक’ में उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया, जिससे एक बार फिर यह साबित हुआ कि यामी चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं से पीछे नहीं हटतीं।


  • वहीं धुरंधर 2 की कहानी पहले पार्ट से भी ज्यादा विस्तार और रोमांच के साथ आगे बढ़ेगी। टीजर के अनुसार, फिल्म में रणवीर के किरदार की पाकिस्तान आने से पहले की जर्नी को दिखाया जाएगा। हमजा अब लियारी का नया राजा बनने की ओर बढ़ता नजर आएगा और इसी के साथ उसका जासूस होने का सच भी उजागर होगा। फिल्म में इस बार डबल एक्शन, ज्यादा इमोशनल डेप्थ और बड़े पैमाने पर कहानी कहने का वादा किया गया है।

    धुरंधर की शानदार कमाई के बाद इसके सीक्वल से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। धुरंधर 2 आगामी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और यामी गौतम के इस सरप्राइज कैमियो ने दर्शकों की बेसब्री को और बढ़ा दिया है।

    Share:

  • भारत-चीन के संबंधों में सुधार, दोनों देशों के बीच व्यापार पहुंचा 155.6 अरब डॉलर

    Wed Feb 4 , 2026
    नई दिल्ली. भारत (India) और अमेरिका (America) के बीच लंबे समय से अटके व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है। इसके अलावा पारस्परिक टैरिफ (Tariff) भी घटकर 18 फीसदी हो गया है। जिसके बाद अमेरिका और भारत के बीच नए व्यापारिक युग की शुरुआत हुई है। इससे पहले 27 जनवरी को भारत और यूरोपीय संघ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved