img-fluid

फिल्म ‘वाराणसी’ को हां करने से पहले प्रियंका चोपड़ा की शर्त से महेश बाबू हुए थे हैरान

February 04, 2026

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ (‘Varanasi’) को लेकर चर्चा में हैं। वह सात साल बाद इंडियन सिनेमा में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि एसएस राजामौली (SS Rajamouli) को फिल्म के लिए हां कहने से पहले उनकी एक शर्त थी। महेश बाबू (Mahesh Babu) ने इस शर्त पर रिएक्शन दिया है।

प्रियंका चोपड़ा की शर्त
सिनेमा ब्लेंड से बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने एसएस राजामौली से वाराणसी में उन्हें डांस करवाने की रिक्वेस्ट की थी। उन्होंने कहा ‘तो, मैंने लगभग छह साल से कोई भारतीय फिल्म नहीं की है। तो जब राजामौली ने मुझे कॉल किया और वह बोले, ‘क्या तुम्हें पता है कि यह फीमेल कैरेक्टर सच में बहुत कूल है? तुम्हें यह करना ही होगा,’ इस पर मैंने कहा कि मेरी एक रिक्वेस्ट है। क्या आप मुझसे डांस करवाएंगे? क्योंकि मैंने लंबे समय से डांस नहीं किया है। हालांकि, मुझे इसके बारे में पूछना ही नहीं चाहिए था, क्योंकि फिल्म में डांस है। इस पर महेश बाबू ने कहा, ‘यह तुम्हारी वजह से है। तुम्हारी वजह से मुझे भी डांस करना पड़ेगा।’

महेश बाबू क्या बोले?
फिल्म में डांस को लेकर महेश बाबू ने कहा ‘यह जबरदस्त है। मुझे लगता है कि हमने फिल्म के लिए एक गाना पहले ही शूट कर लिया है। वह हमारे दिमाग में बार-बार बजता रहता है। प्रियंका इसे हर वक्त गाती रहती हैं। फिल्म में गाना इसलिए लिया गया क्योंकि वह डांस करना चाहती थीं।’

कब रिलीज होगी ‘वाराणसी’?
आपको बता दें कि फिल्म ‘वाराणसी’ एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। निर्देशक एसएस राजामौली ने बताय है कि फिल्म के एक सीक्वेंस में महेश बाबू भगवान राम का रोल निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें प्रियंका चोपड़ा के अलावा महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन होंगे।

Share:

  • धुरंधर 2 में सरप्राइज एंट्री! आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम का दमदार कैमियो, शूट हुए अहम सीन

    Wed Feb 4 , 2026
    नई दिल्ली । धुरंधर 2 (Dhruvandhar 2)को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है और अब इस बहुप्रतीक्षित फिल्म से जुड़ी एक बड़ी और दिलचस्प खबर (Interesting news)सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्देशक आदित्य धर(Aditya Dhar) की पत्नी और जानी-मानी अभिनेत्री यामी गौतम(Yami Gautam) की फिल्म में एंट्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved