मुंबई! लोकप्रिय सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने पिछले महीने अचानक प्लेबैक सिंगिंग (Playback Singing) छोड़ने का ऐलान कर फैंस और इंडस्ट्री को चौंका दिया। उनके इस फैसले पर कई सेलिब्रिटीज़ ने अपनी प्रतिक्रियाएँ दीं, जिनमें अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) का रुख भी सामने आया है।
पंकज ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, “कभी-कभी खुद को रीइन्वेंट करने के लिए ब्रेक लेना जरूरी होता है। एक आर्टिस्ट की जॉब बहुत डिमांडिंग होती है। थोड़ा स्लो डाउन करना चाहिए ताकि कुछ नया क्रिएट किया जा सके। हम कोई फैक्ट्री प्रोडक्ट नहीं हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “हम माचिस की हजार कॉपी की तरह नहीं हैं। हर आर्टिस्ट की अपनी पहचान, अपनी जर्नी और संघर्ष होता है। सेट पर जाने का जो उत्साह और मोटिवेशन होता है, वह समय के साथ बदलता रहता है। इसलिए ब्रेक लेना और खुद को नए तरीके से ढालना जरूरी है।”
पंकज त्रिपाठी की हालिया प्रोफेशनल लाइफ:
पंकज हाल ही में अनुराग बासु की फिल्म मेट्रो इन डेज़ में नजर आए थे, जिसे मिक्स रिस्पॉन्स मिले। अब वह जल्द ही एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म में दिखाई देंगे, जिसमें अदिति राव हैदरी भी मुख्य भूमिका में हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved