
नई दिल्ली। कांग्रेस की सीनियर नेता और CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी की किताब (आत्मकथा) पर उनके दामाद और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा का बयान सामने आया है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, “मैं यही कहूंगा कि भाजपा के लोगों को सोनिया गांधी से कुछ सीखना चाहिए। उन्हें खुले मन से यह किताब पढ़नी चाहिए।”
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, “वह एक राजनेता की तरह हैं, कई लोगों के लिए एक मार्गदर्शक की तरह हैं। लोगों का सम्मान पाने के लिए आपका प्रधानमंत्री होना जरूरी नहीं है। आप कोई पद छोड़ भी दें, तब भी लोग आपका सम्मान करेंगे, आपकी बात सुनेंगे और समझेंगे कि आपका विजन देश के लोगों की भलाई के लिए है। उन्होंने अपने जीवन में जो भी अनुभव किए हैं, उनका जिक्र इस किताब में है। मैं उन्हें जितना जानता हूं, उसके हिसाब से कह सकता हूं कि वह हमेशा अपने दिल की बात कहेंगी और देश की प्रगति के लिए जो भी फैसले लेंगी, वे उनके दिल से आएंगे।”