img-fluid

T20 World Cup : जिम्बाब्वे-साउथ अफ्रीका और स्कॉटलैंड का धमाकेदार आगाज, देखें Points Table की स्थिति

February 10, 2026

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के तीसरे दिन कुल तीन मैच हुए। पहले मैच में स्कॉटलैंड ने इटली को हराकर अपना बदला लिया। इटली ने ही वर्ल्ड कप क्वालीफायर में स्कॉटलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर किया था। हालांकि बांग्लादेश (Bangladesh) के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड (Scotland) को एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिला। स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रनों से हराकर अपना पहला मैच जीता। वहीं जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका की टीमों ने अपने-अपने टी20 वर्ल्ड कप का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया। जिम्बाब्वे ने ओमान को 8 विकेट से तो साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 57 रनों से धूल चटाई।


  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे दिन और 9 मुकाबलों के बाद ICC T20 World Cup 2026 Points Table में 20 में से 9 टीमें अपना खाता खोल चुकी है। वहीं ऑस्ट्रलिया, यूएई और नामीबिया ने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है। टी20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो ग्रुप-ए में भारत, ग्रुप-बी में जिम्बाब्वे, ग्रुप-सी में वेस्टइंडीज और ग्रुप-डी में साउथ अफ्रीका नंबर-1 है। वहीं रन रेट की बात करें तो भारत के आगे जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज है। आईए एक नजर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ताजा पॉइंट्स टेबल पर डालते हैं-

    T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल ग्रुप-ए
    आज यानी मंगलवार 10 फरवरी को पाकिस्तान का मुकाबला यूएसए से है। पिछले टी20 वर्ल्ड कप में तो यूएसए ने बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को सुपर ओवर में धूल चटाई थी। इस बार पाकिस्तान की नजरें यूएसए से उस हार का बदला लेकर पॉइंट्स टेबल में टॉप करने पर होगी। हालांकि भारत को पछाड़ने के लिए उन्हें यूएसए को बड़े अंतर से हराना होगा।

     

    Share:

  • मॉरीशस के PM ने प्रधानमंत्री मोदी से हुई बातचीत को सराहा, AI शिखर सम्मेलन में सहयोग पर की चर्चा

    Tue Feb 10 , 2026
    नई दिल्ली. मॉरीशस (Mauritius) के प्रधानमंत्री (PM) नवीन रामगुलाम (Naveen Ramgulam) ने पीएम मोदी (PM Modi) के साथ हुई रचनात्मक बातचीत की सराहना की और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले सप्ताह भारत (India) में होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट में भारत-मॉरीशस सहयोग ओर मजबूत होगा। डॉ. नवीन रामगुलाम ने भारत के साथ विभिन्न […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved