img-fluid

MP: MBBS छात्रा की रहस्यमयी मौत, PG के बाथरूम में मिली लाश

February 10, 2026

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में एक बार फिर मेडिकल छात्रा की संदिग्ध मौत (death of medical student) ने हड़कंप मचा दिया है. भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी एक प्राइवेट हॉस्टल में रहती थी और वहीं संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव बरामद किया गया है. मृतक छात्रा डे-स्कॉलर थी और हाल ही में पढ़ाई के लिए भोपाल आई थी.

रोशनी ने पिछले साल अक्टूबर में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया था और कुछ समय पहले ही अलीराजपुर स्थित अपने घर से वापस आई थी. मंगलवार सुबह काफी देर तक बाहर न निकलने पर साथ रहने वाली छात्राओं ने रोशनी को आवाज लगाई और फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.


  • इसके बाद पीजी के गार्ड को बुलाया गया. उसने कमरे और फिर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा जहां रोशनी बेसुध अवस्था में फर्श पर पड़ी हुई थी. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बाथरूम में रोशनी के शव के पास ही एसिड की एक बोतल भी मिली है जिससे मामला पेचीदा हो गया है.

    पुलिस के मुताबिक, रोशनी के मोबाइल में परिजनों से पढ़ाई के तनाव की बात करते हुए मैसेज मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि मृतका पढ़ाई को लेकर तनाव में थी. फिलहाल परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके भोपाल आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. साथ ही उनके बयान दर्ज किए जाएंगे.

    Share:

  • उज्जैन महाकाल की शरण में पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, मंदिर में दर्शन के बाद कही ये बात

    Tue Feb 10 , 2026
    भोपाल। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Bollywood actor Sunil Shetty) मंगलवार को एक बार फिर उज्जैन (Ujjain) पहुंचे। जहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल (Baba Mahakal) के दर्शन, पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे की फिल्म की सफलता के लिए भगवान महाकाल से कामना की। हिंदी फिल्मों के सदाबहार कलाकार सुनील शेट्टी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved