img-fluid

MP: युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो आरोपी ने बंद की बातचीत, नाबालिग ने मृत नवजात को दिया जन्म

February 10, 2026

रीवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Reva) में एक युवती को सोशल मीडिया से मिले युवक से इश्क की ऐसी सजा मिली कि उसकी पूरी जिंदगी बदल गई। आरोपी ने नाबालिग को प्यार के जाल में फंसाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उससे दूरी बना ली। नतीजा यह हुआ कि पीड़िता गर्भवती हो गई और हाल ही में उसने मृत नवजात को जन्म दिया है।

दरअसल, 17 साल की नाबालिग की फेसबुक पर एक युवक से पहचान हुई थी। जिसके बाद बात दोस्ती, भरोसा और प्यार में बदल गई। दोनों की मुलाकातें हुईं और इसी दौरान युवक ने उसके साथ संबंध बनाए। लोक-लाज के भय से पीड़िता और उसके परिजन चुप रहे। रविवार की रात 17 वर्षीय किशोरी को गायनी विभाग में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात किशोरी ने एक मृत नवजात को जन्म दिया।


  • इस घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने शादी का वादा किया था, लेकिन गर्भवती होने के बाद उसने बात-चीत बंद कर दी। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना सामने आने के बाद सगरा थाना प्रभारी को अस्पताल भेजकर पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए हैं। एस.डी.ओ.पी. उदित मिश्रा का कहना है कि आरोपी रीवा शहर का रहने वाला है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

    Share:

  • बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले हिंदू व्यापारी की हत्या, मारकर दुकान में कर गए बंद

    Tue Feb 10 , 2026
    नई दिल्ली: बांग्लादेश में आम चुनाव (General elections in Bangladesh) से दो दिन पहले, 9 फरवरी की रात को अज्ञात हमलावरों ने एक हिंदू व्यापारी की बेरहमी से हत्या कर दी. यह घटना बांग्लादेश के उसी मयमनसिंह जिले (Mymensingh district) में हुई. जहां एक और हिंदू शख्स दीपू चंद्र दास को पहले पीट-पीटकर मार डाला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved