img-fluid

सलमान खान के पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में भर्ती

February 17, 2026

डेस्क। प्रसिद्ध स्क्रीनप्ले लेखक और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी सेहत को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है और अस्पताल में भर्ती होने के कारण के बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया गया है। उनके बेटे और हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान को आज सुबह अस्पताल में देखा गया। सलमान खान को कड़ी सुरक्षा के बीच साधारण काली टी-शर्ट और टोपी पहने अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया। वह मीडिया से बातचीत किए बिना ही रवाना हो गए। रिपोर्ट के अनुसार सलीम खान ICU में भर्ती हैं। उनकी हेल्थ कंडिशन को लेकर परिवार की ओर से अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आई है।


  • अब तक खान परिवार की ओर से सलीम खान की चिकित्सीय स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस खबर के सामने आते ही प्रशंसकों ने सामाजिक माध्यमों पर चिंता व्यक्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की उनके परिवार के बाकी लोग भी अस्पताल पहुंचते नजर आए। सलीम खान के दामाद अतुल अग्निहोत्री को भी अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। 90 वर्षीय सलीम खान को हिंदी सिनेमा के इतिहास के सबसे प्रभावशाली पटकथा लेखकों में गिना जाता है। उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल कई यादगार फिल्में दीं, बल्कि हिंदी फिल्म उद्योग की दिशा भी बदल दी।

    Share:

  • बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर, BJP में शामिल हुए पूर्व NSG कमांडर समेत ये जाने-माने नाम

    Tue Feb 17 , 2026
    डेस्क। पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले प्रदेश की राजनीति में बड़े उलटफेर होने शुरू हो गए हैं। आज यानी मंगलवार को कोलकाता में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में कुछ जाने-माने लोग भारतीय जनता (BJP) में शामिल हुए। इनमें पूर्व NSG कमांडर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved