
गुवाहाटी । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) असम में पार्टी नेताओं के साथ (With party leaders in Assam) कल बैठक करेंगी (Will hold meeting Tomorrow) । कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी ।
कांग्रेस नेता के अनुसार, प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को गुवाहाटी पहुंचने के तुरंत बाद नीलांचल पहाड़ी पर बने कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करके अपना दौरा शुरू करेंगी। मंदिर जाने के बाद वह असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के हेडक्वार्टर राजीव भवन जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा असम कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारी, फ्रंटल संगठन के नेता, पार्टी के विभिन्न विभागों के प्रमुख और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगी। मीटिंग्स गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू होंगी और आधी रात तक चलने की उम्मीद है।
नेता ने कहा, “बैठक का फोकस संगठनात्मक पुनर्गठन, बूथ-स्तरीय समितियों को मजबूत करना और 2026 के असम विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने पर होगा।” असम कांग्रेस में अंतर्कलह की चुनौतियों के बीच कांग्रेस महासचिव के राज्य में मौजूदा राजनीतिक हालातों का जायजा लेने की भी उम्मीद है। नेता ने आगे कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा अलग-अलग जिलों के नेताओं से बातचीत कर सकती हैं और जमीनी स्तर के मुद्दों पर फीडबैक ले सकती हैं।
असम में विपक्षी पार्टियों में बढ़ते राजनीतिक मंथन और वरिष्ठ नेताओं के कांग्रेस छोड़ने की खबरों के बीच यह दौरा अहम होगा। पार्टी सूत्रों ने कहा कि राज्य के नेताओं के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा की बातचीत का मकसद मनोबल बढ़ाना और संगठन के अंदर एकता का संदेश देना है। हाल के महीनों में प्रियंका गांधी वाड्रा का यह पहला असम दौरा होगा। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि उनकी मौजूदगी कैडर में जोश भरने और रणनीतिक दिशा देने में मदद करेगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे की पूरी जानकारी आधिकारिक तौर पर बाद में शेयर की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved