img-fluid

हेलिकॉप्टर से हुई किसान की बेटी की विदाई, झांसी में अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय

February 22, 2026

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी (Jhansi) में एक ऐसी शादी देखने को मिली, जिसने परंपरा (Legacy) और पिता के स्नेह को एक नई ऊंचाई दे दी। जहां आमतौर पर बेटियों की विदाई डोली (Farewell Dolly) या कार से होती है, वहीं एक किसान पिता (Farmer father) ने अपनी बेटी को हेलिकॉप्टर से विदा कर इस पल को हमेशा के लिए यादगार बना दिया।

यह अनोखा आयोजन सीपरी बाजार क्षेत्र में रहने वाले किसान कन्हैया लाल यादव के घर हुआ। उन्होंने अपनी बड़ी बेटी सरिता की शादी पूरे रीति-रिवाज और पारंपरिक धूमधाम के साथ संपन्न कराई, लेकिन विदाई के समय ऐसा दृश्य बना जिसे देखने के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए। दुल्हन घर से सीधे हेलिकॉप्टर तक पहुंची और फिर आसमान की ओर उड़ान भरते हुए ससुराल रवाना हुई।



  • सरिता बीकॉम की छात्रा हैं और दो बहनों में सबसे बड़ी हैं। परिवार में एक भाई भी है। उनका विवाह बड़ागांव निवासी अर्पित के साथ हुआ। बेटी की शादी को खास बनाने के लिए पिता ने पहले से ही हेलिकॉप्टर की व्यवस्था कर रखी थी। जैसे ही नवविवाहित जोड़ा हेलिकॉप्टर में सवार हुआ, वहां मौजूद लोगों ने इस अनोखे पल को मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया।

    कन्हैया लाल यादव ने बताया कि यह कोई दिखावा नहीं, बल्कि वर्षों पुराना सपना था। उन्होंने भावुक होकर कहा कि जब उनकी बेटी छोटी थी, तब उसके दादा-दादी मजाक-मजाक में कहा करते थे कि “यह बच्ची बहुत भाग्यशाली है, इसकी विदाई हेलिकॉप्टर से होगी।” उस समय यह बात असंभव लगती थी, क्योंकि वे एक साधारण किसान हैं, लेकिन उन्होंने मन में ठान लिया कि एक दिन इसे सच करेंगे।

    पिता के अनुसार, बेटी भी अपनी दादी से बेहद जुड़ी थी और अक्सर उनके सपनों का जिक्र करती थी। ऐसे में उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार हर संभव प्रयास किया ताकि बेटी की विदाई जीवन का सबसे खास क्षण बन सके। कन्हैया लाल यादव का कहना है, “बेटा भाग्य से होता है, लेकिन बेटी सौभाग्य से मिलती है। हर पिता की किस्मत में बेटी नहीं होती, पर हर बेटी की किस्मत में पिता जरूर होता है।”

    इस अनोखी विदाई ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे इलाके को भावुक कर दिया। शादी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग इसे एक पिता के प्रेम, समर्पण और बेटी के सपनों को पूरा करने की मिसाल बता रहे हैं।

    Share:

  • Assi Box Office: तापसी पन्नू की फिल्म का औसत प्रदर्शन, दो दिन में सिर्फ 2.6 करोड़ की कमाई

    Sun Feb 22 , 2026
      नई दिल्ली। तापसी पन्नू की नई फिल्म(Taapsee Pannu’s new film) अस्सी(Assi) बॉक्स ऑफिस(box office) पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। अनुभव सिन्हा के निर्देशन(Directed by Anubhav Sinha) में बनी यह फिल्म 20 फरवरी को रिलीज हुई थी, लेकिन पहले दो दिनों में ऑडियंस इसे थिएटर तक खींचने में सफल नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved