img-fluid

मार्च 2026 में सोना-चांदी की कीमतें हाई से सस्ती, 24, 22 और 20 कैरेट सोने का भाव और चांदी का MCX रेट

February 22, 2026

नई दिल्ली । बीते सप्ताह सोना (Gold)–चांदी (Silver) की कीमतों में तेजी देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद ये दोनों कीमती धातुएं अपने हाई लेवल (High Level) से अभी भी काफी सस्ती हैं। चांदी के मामले में हाल ही में हुए उछाल (Spike) के बावजूद ये अपने लाइफ टाइम हाई से 1,67,104 रुपये प्रति किलोग्राम कम है। 29 जनवरी को चांदी का भाव पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार गया था और 4,20,048 रुपये तक पहुंचा था। हालांकि, इसके बाद तेजी तेजी से गिरावट (Decline) में चली गई।

बीते सप्ताह चांदी का भाव 2,44,360 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 2,52,944 रुपये पर पहुंचा, यानी करीब 8,584 रुपये प्रति किलो का उछाल। इसके बावजूद, Silver Rate अपने हाई से अभी भी काफी कम है।

सोने की बात करें तो बीते सप्ताह 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,55,895 रुपये से बढ़कर 1,56,876 रुपये पर पहुंचा, यानी Gold Rate में 981 रुपये का उछाल देखा गया। फिर भी, 29 जनवरी को 24 कैरेट गोल्ड 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाई लेवल पर था। अभी भी 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड हाई से 36,220 रुपये सस्ता है।

घरेलू बाजार में भी सोना-चांदी की कीमतें हफ्तेभर में बढ़ी हैं। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड 1,52,765 रुपये से बढ़कर 1,55,066 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, 22 कैरेट 1,51,340 रुपये, 20 कैरेट 1,38,010 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड 1,25,600 रुपये के लेवल पर है।


  • चांदी का घरेलू भाव 2,42,433 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 2,50,314 रुपये प्रति किलो हो गया है। कुल मिलाकर, बीते सप्ताह गोल्ड-सिल्वर दोनों चमके लेकिन अपने इतिहासिक हाई लेवल से अभी भी काफी सस्ते हैं, इसलिए निवेशकों और ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए यह आकर्षक समय माना जा सकता है।

    Share:

  • नेपाल में हुई चीन-पाक की Secret Meeting.... भारत के खिलाफ साजिश रोडमैप किया तैयार

    Sun Feb 22 , 2026
    बीजिंग। नेपाल (Nepal) की राजधानी काठमांडो के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले रिहायशी इलाके बालुवाटार में 16 फरवरी को पाकिस्तान और चीन के अधिकारियों (Pakistani and Chinese officials) की एक सीक्रेट बैठक (Secret Meeting) आयोजित की गई। इस बैठक में चीन और पाकिस्तान के आला अधिकारी मौजूद थे। खास बात यह रही कि इस बैठक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved