img-fluid

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने पूर्व CBI चीफ से बंद कमरे की 25 मिनट मुलाकात, सामने आई ये बड़ी वजह

February 25, 2026

वाराणसी. सीबीआई (CBI) के पूर्व डायरेक्टर (former chief) एम. नागेश्वर राव (M. Nageswara Rao) मंगलवार को वाराणसी स्थित श्री विद्या मठ (Sri Vidya Math) पहुंचे, जहां उन्होंने शंकराचार्य (Shankaracharya) स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद (Swami Avimukteshwarananda) से करीब 25 मिनट तक बंद कमरे में मुलाकात की. शुरुआत में इसे शिष्य-गुरु परंपरा से जुड़ी सामान्य भेंट बताया गया, लेकिन बाद में इस मुलाकात के पीछे की असली वजह सामने आई.

सूत्रों के अनुसार, रिटायरमेंट के बाद एम. नागेश्वर राव अपने कुछ सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों और पत्रकार साथियों के साथ एक सिविल सोसाइटी संस्था से जुड़े हैं. यह संस्था प्रयागराज के माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन हुए विवाद और उससे जुड़े पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र जांच कर रही है. इसी जांच के सिलसिले में एम. नागेश्वर राव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से विस्तार से बातचीत की.


  • जांच का फोकस इस बात पर है कि 18 जनवरी 2026 को मौनी अमावस्या के दिन परिस्थितियां क्या थीं, शंकराचार्य की परंपरागत पालकी यात्रा को क्यों रोका गया, पुलिस और प्रशासन की भूमिका क्या रही और किस बिंदु पर विवाद बढ़ता चला गया. टीम यह भी समझने की कोशिश कर रही है कि परंपरा और प्रशासनिक निर्णयों के बीच टकराव की स्थिति कैसे बनी.

    जानकारी के मुताबिक, एम. नागेश्वर राव की टीम ने इस पूरे मामले में प्रयागराज प्रशासन से पालकी यात्रा की अनुमति, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जारी किए गए नोटिस और अन्य आधिकारिक दस्तावेजों को लेकर जानकारी मांगी है. इसके साथ ही टीम उस दिन मौके पर मौजूद रहे पत्रकारों, पुलिस अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी बातचीत करने की तैयारी कर रही है.

    सूत्र यह भी बता रहे हैं कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज एफआईआर और यौन शोषण से जुड़े आरोपों के संदर्भ में भी तथ्यों की निष्पक्ष पड़ताल की जा रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके. एम. नागेश्वर राव जैसे अनुभवी पूर्व नौकरशाहों और वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा तैयार की जा रही यह जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी, जिससे आम जनता भी माघ मेला विवाद और उससे जुड़े सभी पहलुओं को समझ सके.

    Share:

  • Israel: पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले बेंजामिन नेतन्याहू ने लॉन्च किया Hexagon Alliance, भारत को बनाया पार्टनर

    Wed Feb 25 , 2026
    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बुधवार से इजरायल (Israel) के दो दिनों के दौरे पर रवाना होंगे. उनका यह दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण होने जा रहा है. लेकिन पीएम मोदी के इस दौरे से पहले इजरायल में एक नया गठबंधन बनता नजर आ रहा है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved