img-fluid

PM मोदी इस्राइल रवाना, बोले दोनों देशों के बीच मजबूत और रणनीतिक साझेदारी

February 25, 2026

नई दिल्ली. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) बुधवार 25 फरवरी को दो दिन के राजकीय दौरे पर इजरायल (Israel) पहुंच रहे हैं। वे इजरायली समय के अनुसार दोपहर 12.45 बजे बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे, जहां बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा स्वागत करेंगे। पीएम मोदी दो दिनों की यात्रा के दौरान इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu)और राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से मुलाकात के साथ ही इजरायल की संसद नेसेट को भी संबोधित करेंगे। यह एक खास सम्मान है, जो दुनिया के कुछ ही नेताओं को हासिल होता है। यह प्रधानमंत्री मोदी का दूसरा इजरायल दौरा है।

इस दौरे के दौरान, पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू भारत-इजरायल के बीच हुई रणनीतिक साझेदारी में हुई अहम तरक्की की समीक्षा करेंगे। दोनों नेता विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार और अर्थव्यवस्था समेत पीपुल-टू-पीपुल सहयोग के अवसरों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेताओं के बीच पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होने की उम्मीद है।


  • पीएम मोदी इजरायल की यात्रा के लिए रवाना
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को इजरायल की दो दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हो गए। अपनी इस यात्रा के दौरान वह अपने समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ वार्ता करेंगे, इजराइल की संसद (नेसेट) को संबोधित करेंगे और भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। इजराइल यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारत और इजराइल एक मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं जिसमें उल्लेखनीय वृद्धि और प्रगति देखी गई है तथा वह प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ अपनी मुलाकात को लेकर आशान्वित हैं। मोदी ने कहा कि उनकी यह यात्रा उनके ‘‘प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नेतन्याहू’’ के निमंत्रण पर हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ होने वाली बातचीत को लेकर आशान्वित हूं जिनका उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, कृषि, जल प्रबंधन, रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश के साथ लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में हमारे सहयोग को और मजबूत करना है।’ मोदी इजराइल की संसद ‘नेसेट’ को संबोधित करेंगे और ऐसा गौरव प्राप्त करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। इस यात्रा के दौरान मोदी इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे।

    पीएम मोदी की इजरायल यात्रा, जानें पूरा शेड्यूल
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी जमीन पर एक और इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। पीएम मोदी नेसेट यानी इजरायली संसद को संबोधित करेंगे और ऐसा करने वाले वो भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने संभावित शेड्यूल साझा किया है। भारत के प्रधानमंत्री बुधवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:45 बजे इजरायल के अपने आधिकारिक दौरे पर इजरायल पहुंचेंगे। बेंजामिन नेतन्याहू उन्हें रिसीव करेंगे। इसके बाद दोनों की पीएम बेन गुरियन एयरपोर्ट परिसर में एक छोटी सी बैठक होगी। इसके बाद दोनों यरुशलम जाएंगे, जहां करीब शाम 4:30 बजे नेसेट (इजरायली संसद) में एक आधिकारिक स्वागत समारोह में पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा।

    इसके बाद पीएम मोदी नेसेट प्लेनम (नेसेट का सर्वोच्च शासी निकाय) को संबोधित करेंगे, ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन जाएंगे। उनसे पहले नेतन्याहू का भी संबोधन होगा। शाम 6 बजे, पीएम मोदी यरूशलम में एक इनोवेशन इवेंट में शामिल होंगे, जिसके बाद शाम 7:30 बजे किंग डेविड होटल में ऑफिशियल डिनर का आयोजन किया गया है। गुरुवार को सुबह 9 बजे, दोनों ‘याद वाशेम होलोकॉस्ट मेमोरियल सेंटर’ जाएंगे। आमतौर पर इजरायल आने वाले राष्ट्राध्यक्ष यहां जाते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, सुबह 11 बजे, वे किंग डेविड होटल में एक बड़ी बैठक करेंगे, जिसके बाद दोनों के समक्ष (हस्ताक्षर किए गए) “पहले से तैयार समझौते” का आदान-प्रदान किया जाएगा और इसके बाद मीडिया के सामने संयुक्त बयान जारी किया जाएगा। पीएम मोदी के गुरुवार को दोपहर 2 बजे इजरायल से स्वदेश रवाना होने की उम्मीद है।

    भारत, इजरायल ने मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू
    भारत और इजरायल ने वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत का पहला दौर शुरू कर दिया है। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। पिछले साल नवंबर में दोनों देशों ने समझौते के लिए औपचारिक रूप से बातचीत शुरू करने के लिए संदर्भ की शर्तों (टीओआर) पर हस्ताक्षर किए थे। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, ‘भारत-इज़राइल मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत का पहला दौर 23 फरवरी, 2026 को नयी दिल्ली में शुरू हुआ और यह 26 फरवरी तक जारी रहेगा।’ इस तरह के समझौतों में दोनों पक्ष आपस में व्यापार वाली अधिकतम वस्तुओं पर आयात शुल्क को काफी कम कर देते हैं या पूरी तरह समाप्त कर देते हैं। इसके अलावा सेवाओं और निवेश में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए नियमों में ढील दी जाती है। बयान में कहा गया कि इस दौर के दौरान दोनों देशों के तकनीकी विशेषज्ञ विभिन्न सत्रों में भाग लेंगे। इन सत्रों में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के कई पहलुओं पर चर्चा होगी।

    प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से गाजा का मुद्दा उठाने की जताई उम्मीद
    कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इजरायल दौरे पर नेसेट (इजरायली संसद) में अपने भाषण के दौरान गाजा में हजारों बेगुनाह पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के नरसंहार का मु्द्दा उठाएंगे और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करेंगे। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि एक स्वतंत्र देश के रूप में भारत हमेशा सही के साथ खड़ा रहा है और उसे दुनिया को सच्चाई, शांति और न्याय की रोशनी दिखाते रहना चाहिए।

    Share:

  • भोपाल धर्मांतरण कांड, लड़कियां सप्लाय कर झोपड़ी से बंगलों तक आ गई बहनें

    Wed Feb 25 , 2026
    भोपाल। मध्यप्रदेश (MP) में धर्मांतरण (conversion) और देह व्यापार (prostitution) में लिप्त दोनों बहनें कुछ साल पहले बेहद गरीब थी और झोपड़ पट्टी में रहती थी। देखते ही देखते धर्मांतरण और देह व्यापार के बाद इनकी लाइफ स्टाइल (Lifestyle) चैंज हो गई। कभी झोपड़े में रहने वाली दोनों बहनों ने आलिशान बंगला बना लिया। इनका […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved