img-fluid

स्कूल में 9 साल की मासूम को आ गया हार्ट अटैक, पांचवीं कक्षा की छात्रा की मौत

February 26, 2026

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले से एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। राज्य के नागौर जिले के गोटन कस्बे के एक स्कूल से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल में बच्ची की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, 5वीं कक्षा की छात्र को स्कूल में खेलते समय हार्ट अटैक आया। छात्रा को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, यहां डॉक्टरों ने मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के सामने आने के बाद से हर कोई हैरान है।


  • दरअसल, राजस्थान के नागौर जिले के गोटन कस्बे से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। स्कूल के कॉर्डिनेटर गोपाल जाखड़ ने बताया कि टालनपुर निवासी राजेंद्र की 9 वर्षीय बेटी दिव्या, जो पांचवीं कक्षा की छात्रा थी, रोज की तरह 23 फरवरी को सुबह करीब 7:48 बजे स्कूल पहुंची थी। प्रार्थना शुरू होने से पहले वह अन्य बच्चों के साथ ग्राउंड में खेल रही थी। इसी दौरान अचानक वह लड़खड़ाकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई।

    छात्रा के गिरने और बेहोश होने के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल के स्टाफ ने तुरंत परिजनों को इस घटना के बारे में सूचना दी और बिना देरी किए दिव्या को गोटन के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

    Share:

  • 48 घंटे के अंदर टिकट कैंसिल करने पर नहीं कटेगा एक भी रुपया, DGCA ने बदला नियम

    Thu Feb 26 , 2026
    नई दिल्ली। हवाई यात्रा करने वाले लाखों लोगों को DGCA ने बड़ी राहत दी है। अब अगर आपने फ्लाइट टिकट बुक की है, तो उसे 48 घंटे के भीतर कैंसिल कराते हैं तो आपको कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा। यह सुविधा नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा नए नियमों के तहत दी जा रही है, जो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved