img-fluid

राइट्स विवाद में उलझी हेरा फेरी 3 प्रियदर्शन का बड़ा बयान इस साल रिलीज नामुमकिन नहीं,..

February 27, 2026

नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी में शुमार हेरा फेरी(Hera Pheri) औरफिर हेरा फेरी (Phir Hera Pheri) के बाद तीसरे पार्ट हेरा फेरी 3(Hera Pheri 3) का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है लेकिन अब फैंस को बड़ा झटका(major setback) लगा है। फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन(Priyadarshan)ने साफ कर दिया है कि इस साल फिल्म की रिलीज तो दूर इसकी शूटिंग भी शुरू नहीं हो पाएगी।

जब से हेरा फेरी 3 की अनाउंसमेंट हुई थी तब से दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था। राजू श्याम और बाबूराव की तिकड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने की उम्मीदें बांधी जा रही थीं। हालांकि शुरुआत से ही फिल्म किसी न किसी विवाद में घिरी रही। पहले कास्टिंग को लेकर चर्चाएं हुईं फिर Paresh Rawal के प्रोजेक्ट से बाहर होने और बाद में वापसी की खबरें आईं। अब मामला सीधे कानूनी पेंच में फंस गया है।

एक इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने कहा कि मौजूदा स्थिति बेहद जटिल है। फिल्म और म्यूजिक राइट्स को लेकर अलग अलग पक्ष अपने दावे कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म के अधिकार उनके पास हैं जबकि कुछ का दावा है कि म्यूजिक राइट्स उनके नियंत्रण में हैं। ऐसे में जब तक यह विवाद सुलझ नहीं जाता टीम आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोड्यूसर जेपी विजयकुमार ने मद्रास हाई कोर्ट में दावा ठोका है कि फिल्म के राइट्स उनके पास हैं न कि Firoz Nadiadwala के पास। वहीं एक अन्य दावे में कहा गया है कि नाडियाडवाला के पास केवल उस मलयालम फिल्म के रीमेक राइट्स थे जिस पर साल 2000 में हेरा फेरी बनाई गई थी। इसके अलावा यह भी आरोप लगाया गया है कि फिर हेरा फेरी बनाकर कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया गया और बाद में फ्रेंचाइजी राइट्स को केप ऑफ गुड फिल्म्स को ट्रांसफर कर दिया गया जिसके मालिक Akshay Kumar हैं।

म्यूजिक राइट्स को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है। प्रियदर्शन ने बताया कि Bhushan Kumar ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि हेरा फेरी 3 के म्यूजिक राइट्स उनके पास हैं। इन तमाम दावों और कानूनी प्रक्रियाओं के चलते फिल्म फिलहाल ठहराव की स्थिति में है। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस साल शूटिंग शुरू हो पाएगी तो उनका जवाब साफ था कि इस साल तो बिल्कुल नहीं।

फिल्म को पहले भी झटके लग चुके हैं। कुछ समय पहले परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी थी जिसके बाद अक्षय कुमार ने उन पर 25 करोड़ रुपये का केस कर दिया था। हालांकि बाद में मामला सुलझ गया और परेश रावल की वापसी हुई। प्रियदर्शन ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सिनेमा और राजनीति दोनों में स्थायी दुश्मनी जैसी कोई चीज नहीं होती लोग मतभेद भुलाकर फिर साथ काम करते हैं।

Share:

  • चुपके से OTT पर आई सिराई हिला देगी कलेजा, जय भीम जैसा टॉर्चर और इंसाफ की जंग

    Fri Feb 27 , 2026
    नई दिल्ली । अगर आप इस वीकेंड(weekend) कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो सिर्फ एंटरटेन न करे बल्कि भीतर तक झकझोर दे, तो साल 2026 में ZEE5 पर आई तमिल फिल्म (Tamil film) सिराई आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। बड़े स्टार्स (Big stars) की फिल्मों के शोर में यह फिल्म दब गई, लेकिन कंटेंट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved