img-fluid

नागपुर में 100 फीट ऊंचाई से गिरी क्रेन, दो मजदूरों की दबकर मौत

October 30, 2026

नागपुर: नागपुर के गणेशपेठ इलाके में MHADA परिसर में एक टेक्सटाइल पार्क और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण स्थल पर क्रेन गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान विश्वनाथ कटारे और मुकेश निषाद के रूप में हुई है. दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जानकारी के अनुसार, MHADA साइट पर टेक्सटाइल पार्क और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए दो क्रेनें काम कर रही थीं.

इनमें से एक क्रेन का ऊपरी हिस्सा टूटकर गिर गया और पास ही मौजूद दूसरी क्रेन से जा टकराया. शुरुआत में खबर आई थी कि इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं. बाद में पुष्टि हुई कि उनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है. MHADA इलाके में टेक्सटाइल पार्क और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण का ठेका ‘बी.जी. शिर्के कंस्ट्रक्शन कंपनी’ को दिया गया था.


  • यह हादसा तब हुआ जब एक क्रेन का ऊपरी हिस्सा टूटकर लगभग 100 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया. क्रेन का टूटा हुआ हिस्सा दूसरी क्रेन के महज 30 फीट दूर स्थित मुख्य सड़क पर नहीं गिरा, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा टल गया. राहुल मदने, पुलिस उपायुक्त (DCP), जोन 2 ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब एक क्रेन काम कर रही थी, जिसके चलते दो लोगों की मौत हो गई.

    राहुल मदने ने बताया कि क्रेन क्यों गिरी, यह पता लगाने के लिए हम संबंधित मैकेनिकल विभाग के अधिकारियों से सलाह लेंगे. मृतकों में से विश्वनाथ कटारे, भंडारा और मुकेश निषाद, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे. पता चला है कि घटना के समय दोनों मृतक ढांचे (स्ट्रक्चर) के ऊपर मौजूद थे. दो अन्य घायल मजदूर झारखंड के रहने वाले हैं.

    राहुल मदने ने बताया कि फिलहाल हम कंपनी के सुपरवाइजरी स्टाफ से जानकारी जुटा रहे हैं और उचित कार्रवाई शुरू कर रहे हैं. काम रोकने का फैसला कंपनी को लेना है. हमने आकस्मिक मौत (एक्सीडेंटल डेथ) का मामला दर्ज कर लिया है.

    Share:

  • अर्शदीप सिंह ने रच दिया नया इतिहास, T20I में पूरे किए 150 विकेट

    Fri Oct 30 , 2026
    डेस्क। टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह T20I में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने हैं। उन्होंने ये ऐतिहासिक उपलब्धि न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के चौथे मैच में हासिल की है। अपनी सटीक और धारदार गेंदबाजी के दम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved