
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से उनके आवास पर सौजन्य मुलाकात की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों और प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की जानकारी मिली है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं तथा केंद्र सरकार के सहयोग से संचालित परियोजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया। यह मुलाकात औपचारिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved