img-fluid

बस ट्रांसपोटर्स-सरकार की बैठक में बनी बात, 2 मार्च से प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने का ऐलान

March 01, 2026

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा है कि प्रदेश के हर ग्रामीण अंचल तक यात्रियों (Passengers) को सुगम आवागमन की सुविधा मिले, इसलिए हर जरूरी कदम उठा रहे हैं. इस लक्ष्य के लिए हम कटिबद्ध हैं. सबके हितों की रक्षा हो और लोक परिवहन सेवा (Public Transport Service) भी निर्बाध रूप से चलती रहे, यही हमारा ध्येय है. मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि हम यात्रियों को विशेषकर ग्रामीण अंचल के लोगों को सुगम परिवहन की सेवा देना चाहते हैं, पर इस उद्देश्य की पूर्ति में किसी का नुकसान भी नहीं होने दिया जाएगा.


  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों (बस ट्रांसपोटर्स) से चर्चा कर रहे थे. मुख्यमंत् यादव ने कहा कि बस ऑपरेटर्स की सभी शंकाओं/कठिनाइयों का मिल-बैठकर हल निकाला जाएगा. उन्होंने कहा कि ऑनर्स के पदाधिकारी, परिवहन मंत्री से मिलकर अपनी सभी शंकाओं/कठिनाइयों/समस्याओं का समाधान कराएंगे. उन्होंने बताया कि इसके लिए वे परिवहन मंत्री को भी निर्देशित कर रहे हैं. दोनों पक्षों की चर्चा और समाधान के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शासन द्वारा जारी की गई एक सूचना एवं एक अधिसूचना को होल्ड करने के निर्देश दिए.

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सकारात्मक बातचीत, अपनी मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा एवं उपर्युक्त सूचना/अधिसूचना को होल्ड करने का आश्वासन मिलने के बाद मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन (बस ट्रांसपोटर्स) के पदाधिकारियों ने आगामी 2 मार्च 2026 से प्रारंभ होने वाली बस हड़ताल वापस ले लेने की घोषणा की है. एसोसिएशन ने विषय का संतोषजनक समाधान निकालने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हृदय से आभार भी जताया. बैठक में सचिव परिवहन मनीष सिंह, बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अन्य पदाधिकारी एवं प्रदेश के दस संभागों से आए बस ऑनर्स उपस्थित थे.

    Share:

  • एशिया की बदलती भू राजनीति इजरायल ईरान टकराव से भारत पर असर और पाकिस्तान की संभावित चाल

    Sun Mar 1 , 2026
    नई दिल्ली। मध्य पूर्व में इजरायल और ईरान (Israel and Iran)के बीच तेज होते टकराव ने एशियाई भू-राजनीति (geopolitics) को नई दिशा दे दी है। यह संघर्ष केवल दो देशों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके दूरगामी असर भारत जैसे देशों पर भी पड़ सकते हैं।भारत दोनों देशों के साथ संतुलित (balanced) और मजबूत संबंध […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved