img-fluid

महिला की निर्मम हत्या, आंख फोड़ी, हाथ तोड़े और कान से निकाल ले गए सोने की बाली

March 02, 2026

हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तेजस्वी यादव के चुनावी क्षेत्र राघोपुर में एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के जुड़ावनपुर थाना अंतर्गत राघोपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 12 में होली से पहले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शराब पीने से मना करने पर शराबियों ने 62 वर्षीय वृद्ध महिला दाजो देवी की हसुआं से गला काटकर हत्या कर दी। मृतक महिला दाजो देवी 15 वर्षों से घर पर अकेली रह रही थीं।


  • मृतक महिला के पुत्र सुनील राय ने बताया कि वे अपने भाइयों के साथ रांची में रहते हैं और होली के अवसर पर एक सप्ताह पहले ही गांव आए थे। शुक्रवार को मां से मिलकर वापस रांची चले गए थे और शनिवार शाम तक मोबाइल पर बातचीत भी हुई थी। इसके बाद अचानक मां का मोबाइल बंद मिलने लगा। रविवार शाम पड़ोसियों से सूचना मिली कि उनकी मां की हत्या कर दी गई है और शव घर के कमरे में खून से लथपथ पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने जुड़ावनपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना एक हसुआं बरामद किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।

    परिजनों का आरोप है कि हत्या के दौरान अपराधियों ने महिला की एक आंख फोड़ दी और हाथ भी तोड़ दिया। वहीं महिला के कान की सोने की बाली और गले में पहनी चाबी भी गायब बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है। इस मामले में सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि यह मामला आपसी विवाद का और पैसे का लेनदेन का है, जिसमें महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए प्राथमिक की दर्ज कर ली है और मौके से हथियार बरामद किया है, जिससे हत्या की गई है।

    Share:

  • तारापुर में ओलियम का रिसाव: भगेरिया केमिकल्स में गैस लीक, 1.5 किमी क्षेत्र में मची भगदड़

    Mon Mar 2 , 2026
    भगेरिया। तारापुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित भगेरिया केमिकल्स में ओलियम गैस के रिसाव से आसपास के कामगारों और नागरिकों को गैस का असर महसूस होने लगा है। ओलियम के हवा के संपर्क में आने से सल्फर डाइऑक्साइड और अन्य सल्फर ऑक्साइड का निर्माण हुआ, जिसका प्रभाव पूरे परिसर में फैलने लगा है। एमआईडीसी के डी जोन में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved