img-fluid

खाड़ी देशों में युद्ध संकट के चलते बिहारियों के लिए नीतीश सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

March 02, 2026


पटना । खाड़ी देशों में युद्ध संकट के चलते (Due to the war crisis in Gulf Countries) बिहारियों के लिए नीतीश सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया (Nitish Government has issued helpline number for Biharis) । बिहार सरकार ने खाड़ी देशों में काम कर रहे प्रवासी कामगारों की सुरक्षा को लेकर यह अहम कदम उठाया है।

  • श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद के द्वारा दिल्ली स्थित बिहार भवन से विशेष हेल्पलाइन नंबर 7217788114 जारी किया गया है, ताकि विदेशों में रह रहे प्रवासी बिहारियों और उनके परिवारों को समय पर सहायता मिल सके। हेल्पलाइन जारी करते हुए दीपक आनंद ने कहा, “बिहार सरकार अपने नागरिकों और कामगारों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।” उन्होंने बताया कि मध्य पूर्व में मौजूदा तनावपूर्ण हालात को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है ताकि संकट की स्थिति में कोई भी प्रवासी बिहारी खुद को अकेला महसूस न करे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस हेल्पलाइन के जरिए प्रवासी कामगार किसी भी प्रकार की जानकारी, सहायता या समस्या के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। विभाग की टीम 24 घंटे निगरानी रखेगी और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई कर संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया जाएगा।

    दीपक आनंद ने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विदेशों में काम कर रहे बिहार के श्रमिकों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने परिजनों से भी अपील की कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य खाड़ी देशों में कार्यरत है और किसी प्रकार की परेशानी में है, तो वे इस हेल्पलाइन का उपयोग करें।
    सरकार का मानना है कि संकट की घड़ी में ऐसी पहल न केवल सुरक्षा का भरोसा देती है, बल्कि प्रवासी कामगारों और उनके परिवारों में विश्वास भी मजबूत करती है। बिहार सरकार ने भरोसा दिलाया है कि हर जरूरतमंद प्रवासी तक सहायता पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

    Share:

  • जंग के बीच PM मोदी ने बहरीन-सऊदी से फोन पर की चर्चा, जानें क्या हुई बातचीत

    Mon Mar 2 , 2026
    नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट (Middle East) भीषण जंग की आग में जल रहा है। इजरायल और अमेरिका (Israel and America) ईरान पर एक के बाद एक बड़े हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई में मिडिल ईस्ट के कई देशों जैसे इजरायल, यूएई, बहरीन, कतर, कुवैत जैसे देशों पर बड़े हमले किए हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved