
डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए 4 उम्मीदवारों को ऐलान किया है. बीजेपी की जारी सूची में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े माया चिंतामण ईवनाते और रामराव वडकुते के नाम शामिल हैं. अभी प्रदेश की 3 और सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है.
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, माया चिंतामण ईवनाते और रामराव वाडकुटे की उम्मीदवारी को मंजूरी दी है. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के नेता और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री अठावले, एनडीए के लंबे समय से सहयोगी रहे हैं और वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं. वर्तमान में विनोद तावड़े पार्टी का काम संभाल रहे हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved