img-fluid

अभिनेता विजय कृष्णा का निधन, ‘देवदास’ में निभाया था शाहरुख खान के पापा का रोल

March 04, 2026

डेस्क। होली के मौके पर बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार विजय कृष्णा अब इस दुनिया में नहीं रहे। फिल्मों के साथ-साथ विजय कृष्णा थिएटर का भी जाना-माना नाम थे, जिन्होंने 81 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। फिलहाल उनके निधन की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन इस खबर से पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। विजय कृष्णा बड़े पर्दे पर शाहरुख खान से लेकर ऋतिक रोशन जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके थे। उन्होंने 2002 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ में शाहरुख खान के पिता की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा 2010 में आई ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म ‘गुजारिश’ में भी नजर आए थे।


  • विजय कृष्णा ‘देवदास’ से लेकर ‘गांधी’ और ‘पीके’ जैसी फिल्मों में अपने किरदार के लिए मशहूर थे। अपने फिल्मी करियर में वह कई बड़े सितारों के साथ नजर आए और थिएटर जगत में भी अपनी धाक जमाई। विजय कृष्णा के निधन पर फिल्मी दुनिया के कई सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर से लेकर लिलेट दुबे तक, कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है।

    विजय कृष्णा एक अभिनेता होने के अलावा एक एनवायरमेंटलिस्ट और गोदरेज परिवार द्वारा संचालित व्यवसायों में पूर्व कार्यकारी निदेशक भी थे। वह इंडियन थिएटर का जाना-माना नाम थे और 25 सालों से ज्यादा समय तक अभिनय किया। उन्होंने 2004 में इंग्लिश फिल्म ‘डांस लाइक ए मैन’ के लिए भी खूब तारीफें हासिल कीं, जो महेश दत्तानी के एक प्ले पर आधारित थी। वहीं उनके बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने ‘देवदास’ में शाहरुख खान के किरदार के पिता की भूमिका से खूब सुर्खियां बटोरीं। उनकी पत्नी स्मिता कृष्णा के जानी-मानी ट्रेडर हैं, जिनकी नेट वर्थ 2.5 बिलियन डॉलर से अधिक है। 2024 के अंत में, उनकी पत्नी और जमशेद गोदरेज को फोर्ब्स की भारत के सबसे धनी व्यक्तियों की लिस्ट में 22वें स्थान पर रखा गया था।

    Share:

  • सेंसेक्स धड़ाम, निफ्टी 24400 के नीचे! निवेशकों के डूबे 8 लाख करोड़ रुपये

    Wed Mar 4 , 2026
    मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को ऐसा भूचाल आया कि निवेशकों के होश उड़ गए। वैश्विक तनाव, कच्चे तेल की उछाल और विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने मिलकर बाजार में जबरदस्त गिरावट ला दी। सुबह कारोबार की शुरुआत होते ही सेंसेक्स और निफ्टी करीब 2% तक टूट गए, जिससे निवेशकों की लगभग ₹8 लाख […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved