
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को ऐसा भूचाल आया कि निवेशकों के होश उड़ गए। वैश्विक तनाव, कच्चे तेल की उछाल और विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने मिलकर बाजार में जबरदस्त गिरावट ला दी। सुबह कारोबार की शुरुआत होते ही सेंसेक्स और निफ्टी करीब 2% तक टूट गए, जिससे निवेशकों की लगभग ₹8 लाख करोड़ की पूंजी साफ हो गई।
4 मार्च की सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1710 अंक गिरकर 78,529 के स्तर पर आ गया, जो पिछले साल अप्रैल के बाद का सबसे निचला स्तर है। वहीं निफ्टी 50 भी करीब 477 अंक फिसलकर 24,389 पर पहुंच गया। लगभग सात महीनों में पहली बार निफ्टी 24,400 के नीचे पहुंच गया था। इस तेज गिरावट से BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप घटकर करीब ₹449 लाख करोड़ रह गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved