img-fluid

टी20 वर्ल्ड कप 2026: हैरी ब्रूक ने कबूल किया ‘गुनाह’, संजू सैमसन की धमाकेदार पारी से भारत ने सेमीफाइनल में बनाई फाइनल की राह

March 06, 2026

 

नई दिल्ली। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक(England captain Harry Brook) ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल(seven-run defeat against India in the semi-final) में भारत के खिलाफ मिली सात रन की हार के बाद अपना ‘गुनाह’ कबूल(confessed his guilt) किया है। ब्रूक ने संजू सैमसन(Sanju Samson) का आसान कैच टपकाने की गलती स्वीकार की(Brook admitted his mistake), जिसके बाद सैमसन ने अपनी दमदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। भारत ने सात विकेट पर 253 रन बनाकर नॉकआउट मुकाबलों का इतिहास रच दिया, जबकि इंग्लैंड की टीम बेथेल के शानदार शतक(Bethell’s brilliant century.) के बावजूद 246 रन पर ऑल आउट हो गई।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल के बाद ब्रूक ने कहा, “हमें लगा था कि पहली पारी में गेंद अधिक रुककर आएगी और स्पिन होगी, लेकिन गेंद बल्ले पर अच्छी तरह लगी और भारत ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। मैं स्वीकार करता हूं कि सैमसन का कैच टपकार मैंने बहुत बड़ी गलती की। हमारी फील्डिंग में हम उतने अच्छे नहीं थे।” उन्होंने बेथेल की जमकर सराहना की, जिन्होंने इंग्लैंड को लगभग अविश्वसनीय स्कोर तक पहुंचाया।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत का श्रेय गेंदबाजों और शानदार फील्डिंग को दिया और कहा कि फाइनल में पहुंचना अविश्वसनीय एहसास है। उन्होंने सैमसन की पारी की तारीफ करते हुए कहा कि टीम को उसी प्रदर्शन की जरूरत थी और सैमसन ने उसे पूरा किया। सूर्यकुमार ने कहा कि बुमराह, अर्शदीप और अन्य गेंदबाजों की गेंदबाजी ने मैच भारत के पक्ष में मोड़ दिया। उन्होंने मैच के दौरान अपने नर्वस होने की बात भी साझा की और बताया कि स्टेडियम लगभग 80 प्रतिशत भरा हुआ था।


  • भारत अब 8 मार्च को फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। यह मुकाबला टीम के लिए बेहद खास और उत्साहजनक अनुभव होने वाला है, जबकि इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने अपनी गलती स्वीकार कर टूर्नामेंट में भारतीय टीम की जीत का महत्व रेखांकित किया।

    Share:

  • 40,000 की छोटी शुरुआत, बुरहानपुर की महिलाओं ने बनाया ‘दीदी कैफे’, अब सालाना कमाई 5-6 लाख

    Fri Mar 6 , 2026
    नई दिल्ली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बुरहानपुर जिले (Burhanpur district) के निंबोल गांव (Nimbol Village) की कुछ महिलाओं (women) ने यह साबित कर दिया कि अगर हौसला मजबूत हो तो छोटे से काम से भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गांव की पांच महिलाओं ने मिलकर सिर्फ ₹40,000 से एक छोटा सा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved