img-fluid

140 करोड़ भारतीयों की धड़कनें थम गईं, 22 साल के जैकब बेथल ने रचा इतिहास, लेकिन इंग्लैंड फिनिश लाइन पार नहीं कर सका!

March 06, 2026

नई दिल्ली।इंग्लैंड के 22 साल के बल्लेबाज जैकब बेथल(England’s 22-year-old batsman Jacob Bethell’s) ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026(ICC T20 World Cup 2026) के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ(against India in the semi-final) ऐसा प्रदर्शन किया कि 140 करोड़ भारतीयों की धड़कने बढ़ गईं। 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेथल ने सिर्फ 48 गेंदों में 8 चौकों और 7 गगनचुंबी छक्कों(Bethell played a stormy century) की मदद से 105 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली। हालांकि अंत में वह रन आउट हो गए और इंग्लैंड सात रनों से हार गया, लेकिन बेथल की इस पारी ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड दिला दिया।

जैकब बेथल उस समय बल्लेबाजी के लिए आए जब इंग्लैंड का स्कोर 38 रन पर दो विकेट था और दबावपूर्ण हालात में टीम लगातार विकेट गंवा रही थी। 8वें ओवर में टीम 95 रन पर 4 विकेट खो चुकी थी। इसी स्थिति में बेथल ने विल जैक्स के साथ 78 रनों की तूफानी साझेदारी कर इंग्लैंड को मैच में वापसी दिलाई। उनकी पारी ने विपक्षी टीम पर दबाव बढ़ाया और पूरे स्टेडियम में रोमांच पैदा कर दिया।

बेथल की इस शतकीय पारी ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में उनका नाम सुनहरा अक्षरों में दर्ज कर दिया। इससे पहले न्यूजीलैंड के फिन एलन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी और टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। अगले ही दिन बेथल ने उनसे 5 रन अधिक बनाकर सबसे बड़ी नॉकआउट पारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर की सूची में अब शीर्ष पर है: 105 – जैकब बेथल बनाम भारत, मुंबई वानखेड़े स्टेडियम, 2026; 100* – फिन एलन बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता ईडन गार्डन्स, 2026; 96* – तिलकरत्ने दिलशान बनाम वेस्ट इंडीज, द ओवल, 2009; 89* – विराट कोहली बनाम वेस्ट इंडीज, मुंबई वानखेड़े स्टेडियम, 2016; 89 – संजू सैमसन बनाम इंग्लैंड, मुंबई वानखेड़े स्टेडियम, 2026।


  • भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को सात रनों से हराया और लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट कटा। इस मुकाबले में संजू सैमसन ने 89 रनों की पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। बेथल की ऐतिहासिक पारी और सैमसन के प्रदर्शन ने पूरे सेमीफाइनल को यादगार बना दिया।

    Share:

  • जबलपुर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, पत्थरबाजी में युवक घायल; इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

    Fri Mar 6 , 2026
    जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार रात दो पक्षों के बीच अचानक हिंसक (violent) झड़प हो गई। इस घटना में करीब 20 वर्षीय युवक घायल हो गया। विवाद के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया, जिसे देखते हुए प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात (Police […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved