
नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का विशेष महत्व बताया(Gemstones hold special significance in astrology) गया है। मान्यता है कि सही रत्न सही विधि से धारण करने पर(right gemstone in the right manner) व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव (positive changes in a person’s life.)आ सकते हैं। रत्नों में मौजूद ऊर्जा संबंधित ग्रहों से जुड़कर उनके प्रभाव को मजबूत करती है। अगर किसी की कुंडली में ग्रह(horoscope are weak) कमजोर या प्रतिकूल स्थिति में हों, तो उचित रत्न धारण करने से उनके नकारात्मक प्रभाव को कम किया(appropriate gemstone can reduce their negative) जा सकता है। रत्न शास्त्र में कुछ ऐसे रत्नों का उल्लेख मिलता है जिन्हें बेहद प्रभावशाली माना गया है। इनमें मुख्य रूप से पन्ना, हीरा और मूंगा शामिल(These mainly include emerald, diamond, and coral) हैं। माना जाता है कि इन्हें सही नियमों के साथ पहनने से जीवन की दिशा बदल सकती है और सफलता के रास्ते खुल सकते हैं।
पन्ना (Emerald)
ज्योतिष के अनुसार पन्ना का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है। यह गहरे हरे रंग का आकर्षक रत्न होता है, जिसे बुद्धि और सफलता का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि पन्ना व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता, संवाद कौशल और याददाश्त को मजबूत करता है। मार्केटिंग, लेखन, वकालत, शेयर बाजार और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह रत्न विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।
पन्ना धारण करने की विधि:
ज्योतिष के मुताबिक पन्ना पहनने के लिए बुधवार का दिन शुभ माना जाता है। इस रत्न को सोना या चांदी में जड़वाकर हाथ की सबसे छोटी उंगली में पहनना चाहिए। धारण करते समय “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।
हीरा या ओपल (Diamond or Opal)
हीरा और उसका उपरत्न ओपल का संबंध शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है। शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, कला और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। कहा जाता है कि इस रत्न को धारण करने से आकर्षण शक्ति बढ़ती है और जीवन में सुख-सुविधाओं की वृद्धि हो सकती है। यह रत्न कलाकारों, फैशन डिजाइनरों और होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए शुभ माना जाता है।
हीरा या ओपल धारण करने के नियम:
इसे शुक्रवार के दिन सोना या प्लैटिनम में जड़वाकर अनामिका उंगली में पहनना शुभ माना जाता है। धारण करते समय “ॐ शुं शुक्राय नमः” मंत्र का जाप करने की सलाह दी जाती है।
मूंगा (Red Coral)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मूंगा का स्वामी मंगल ग्रह है। यह लाल या सिंदूरी रंग का रत्न होता है और इसे साहस तथा ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि मूंगा धारण करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्ति के भीतर का डर कम होता है। सेना, पुलिस, राजनीति और जमीन-जायदाद के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए इसे विशेष रूप से लाभकारी बताया जाता है।
मूंगा धारण करने की विधि
मूंगा पहनने के लिए मंगलवार का दिन शुभ माना जाता है। इसे तांबे या सोने की अंगूठी में जड़वाकर अनामिका उंगली में धारण किया जाता है। पहनने से पहले रत्न को गंगाजल से शुद्ध करना और “ॐ अं अंगारकाय नमः” मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।
हालांकि ज्योतिष के अनुसार किसी भी रत्न को धारण करने से पहले अपनी कुंडली का विश्लेषण कराना जरूरी माना जाता है, क्योंकि गलत रत्न पहनने से विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved