img-fluid

50 करोड़ मानहानि केस में नया मोड़: एक्स वाइफ माफी मांगें तो केस वापस लेने को तैयार कुमार सानू

March 07, 2026

नई दिल्ली।मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू (playback singer Kumar Sanu)और उनकी पूर्व पत्नी रीता भट्टाचार्या(ex-wife Rita Bhattacharya) के बीच चल रहे मानहानि विवाद में अब नया मोड़(now taken a new turn) आ गया है। सिंगर ने संकेत दिया है कि अगर उनकी एक्स वाइफ सार्वजनिक रूप से माफी मांग लेती हैं तो वे उनके खिलाफ दायर ₹50 करोड़ का मानहानि केस वापस (withdraw the defamation case of 50 crore)लेने को तैयार हैं।

यह मामला बॉम्बे हाई कोर्ट(Bombay High Court,) में चल रहा है, जहां हाल ही में हुई सुनवाई के दौरान सिंगर की ओर से यह शर्त सामने रखी गई। जानकारी के अनुसार, सानू का आरोप है कि उनकी पूर्व पत्नी ने कई इंटरव्यू(Sanu alleges that his ex-wife) में ऐसे बयान दिए जिनसे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा(damaged his image and objectionable) और उनके परिवार को भी लेकर आपत्तिजनक बातें कही गईं।

क्यों उठाना पड़ा इतना बड़ा कदम
कुमार सानू की वकील सना रईस खान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कुछ इंटरव्यू में सिंगर के चरित्र और उनके परिवार को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इन बयानों को सानू ने अपनी प्रतिष्ठा के लिए अपमानजनक बताया।

वकील के मुताबिक, जब यह मामला लगातार बढ़ता गया और बयानबाजी बंद नहीं हुई, तब अपनी छवि की रक्षा के लिए सिंगर को अदालत का रुख करना पड़ा।

कोर्ट ने दी थी अंतरिम राहत
इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने पहले ही सिंगर को अंतरिम राहत देते हुए उनकी पूर्व पत्नी को उनके खिलाफ अपमानजनक बयान देने से रोक दिया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों को सलाह दी कि चूंकि उनका पुराना रिश्ता रहा है और उनके बच्चे भी हैं, इसलिए बेहतर होगा कि वे आपसी सहमति से विवाद खत्म करने की कोशिश करें।

माफी मांगें तो खत्म हो सकता है विवाद
सिंगर की कानूनी टीम का कहना है कि कुमार सानू कोर्ट की सलाह का सम्मान करते हैं और मामले को खत्म करने के पक्ष में हैं। लेकिन इसके लिए एक शर्त रखी गई है रीता भट्टाचार्या को उन सभी प्लेटफॉर्म्स पर सार्वजनिक माफी मांगनी होगी जहां उन्होंने सानू के खिलाफ बयान दिए थे।अगर ऐसा होता है तो सिंगर केस वापस लेने को तैयार हैं, लेकिन अगर माफी नहीं मांगी जाती तो वे ₹50 करोड़ के इस मानहानि मुकदमे को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

  • वकील का यह भी कहना है कि कई मीडिया प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया पर बिना सत्यापन के इन बयानों को प्रसारित किया गया, जिससे सानू की वर्षों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। अब उनकी कानूनी टीम उन वीडियो और सोशल मीडिया रील्स को भी हटाने की कोशिश कर रही है जो अभी भी इंटरनेट पर मौजूद हैं।

    Share:

  • T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर चर्चा तेज, क्या अभिषेक शर्मा पर गिरेगी गाज?

    Sat Mar 7 , 2026
    अहमदाबाद। T20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) का फाइनल मुकाबला रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया (India national cricket team) का सामना न्यूजीलैंड (New Zealand national cricket team) से होगा। खिताबी मुकाबले से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved