img-fluid

‘जबतक सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का बदला नहीं, तब तक युद्ध’, ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का बड़ा बयान

March 07, 2026

डेस्क। ईरान की संसदीय राष्ट्रीय सुरक्षा समिति ने कहा है कि देश के दुश्मनों के खिलाफ युद्ध तब तक जारी रहेगा जब तक कि उसके सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला नहीं ले लिया जाता। यह जानकारी ईरानी सरकारी मीडिया ने दी है। समिति ने एक बयान में कहा कि ईरान तब तक संघर्ष जारी रखेगा जब तक कि हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा नहीं मिल जाती। नेता (सुप्रीम लीडर) अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है। ईरानी अधिकारियों ने कसम खाई है कि जब तक खामेनेई की मौत का बदला नहीं ले लिया जाता, तब तक युद्ध जारी रहेगा।


  • ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख ने कहा कि तेहरान दबाव के आगे नहीं झुकेगा और चेतावनी दी कि क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों से किए गए किसी भी हमले का ईरान की सेना कड़ा जवाब देगी। राष्ट्रपति के पहले के बयान को स्पष्ट करते हुए अधिकारी ने कहा कि ईरान पड़ोसी देशों में अमेरिकी ठिकानों से जुड़े किसी भी हमले का करारा जवाब देगा।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया के ट्रूथ हैंडल से पोस्ट किया जिसमें उन्होंने ईरान को हारा हुआ देश करार दिया और अपने बयान के आखिर में ट्रंप ने साफ कर दिया कि आज ईरान पर बहुत तगड़ा प्रहार किया जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद पूरी दुनिया की नजरें पश्चिम एशिया पर टिकी हुई हैं कि आज की रात क्या होने वाला है। माना जा रहा है कि अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान के खिलाफ कोई बड़ा सैन्य ऑपरेशन शुरू कर सकते हैं, ट्रंप के इस आक्रामक रुख ने साफ कर दिया है कि वे ईरान को किसी भी कीमत पर बख्शने के मूड में नहीं हैं।

    Share:

  • "Even if I have to break hearts..." New Zealand captain warns Team India

    Sat Mar 7 , 2026
    Ahmedabad: India and New Zealand will clash in the final of the ICC Men’s T20 World Cup 2026 on Sunday, March 8th. New Zealand captain Mitchell Santner has made a significant statement regarding the title clash. Before the final at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, Santner said that he wouldn’t mind breaking the hearts […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved