img-fluid

भारत में ऑर्गन डोनेशन रेट बेहद कम: हर साल 5 लाख मौतें, तमिलनाडु मॉडल दिखा रहा राह

March 09, 2026

 

नई दिल्ली। भारत में ऑर्गन डोनेशन रेट(India’s organ donation rate) सिर्फ 0.86 प्रति दस लाख है, जो मांग के मुकाबले बेहद कम(extremely low compared to demand) है। इसके कारण हर साल लगभग 5 लाख (approximately 500,000 people)लोग ऑर्गन(access to organs) न मिलने से दम तोड़ देते हैं। वहीं, 82,000 से ज्यादा मरीज वेटिंग लिस्ट(on the waiting list,) में हैं और उनका जीवन इस कमी(lives depend on this shortage.)पर निर्भर है।

क्यों भारत में ऑर्गन डोनेशन कम है?
जागरूकता की कमी: लोगों में ‘ब्रेन डेड’ और ऑर्गन डोनेशन को लेकर सही जानकारी नहीं।

धार्मिक भ्रांतियां: कई परिवार डोनेशन से कतराते हैं।

स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी: ग्रामीण और छोटे शहरों में ऑर्गन ट्रांसपोर्टेशन और मेडिकल फैसिलिटी कम।

ब्रेन डेड पहचान में देरी: समय पर ऑर्गन ट्रांसप्लांट नहीं हो पाता।

ऑर्गन डोनेशन की वेटिंग लिस्ट
किडनी: 60,590 मरीज

लिवर: 18,724 मरीज

हार्ट: 1,695 मरीज

फेफड़े: 970 मरीज

पैनक्रियाज: 306 मरीज

तमिलनाडु मॉडल: भारत के लिए प्रेरणा
तमिलनाडु में ऑर्गन डोनेशन की रेट नेशनल एवरेज से कई गुना अधिक है।

ट्रांसप्लांट अथॉरिटी ऑफ तमिल नाडु जैसी समर्पित संस्थाएं।

अनिवार्य ब्रेन डेड सर्टिफिकेट और पारदर्शी आवंटन प्रणाली।

ऑर्गन डोनर्स का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार।

फ्री ट्रांसप्लांट और ग्रीन कॉरिडोर जैसी सुविधाएं।

ऑर्गन डोनेशन कैसे करें?
नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (NOTTO) रजिस्ट्रेशन करती है।

18+ उम्र के नागरिक notto.abdm.gov.in पर ऑनलाइन या फॉर्म 7 भरकर डोनेट करने का वादा कर सकते हैं।

रजिस्टर्ड डोनर को डोनर कार्ड मिलता है, जो उनके नेक इरादों को दर्शाता है।


  • ऑर्गन डोनेशन बढ़ाने के लिए जागरूकता फैलाना, स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारना और धार्मिक भ्रांतियों को दूर करना जरूरी है। तमिलनाडु मॉडल एक प्रेरक उदाहरण है, जो पूरे देश में अपनाया जा सकता है। एक छोटा सा फैसला लाखों जिंदगी बचा सकता है।

    Share:

  • पश्चिम बंगाल : कालीघाट मंदिर पहुंचे CEC ज्ञानेश कुमार के विरोध में लोगों ने दिखाए काले झंडे; लगाए वापस जाओ के नारे

    Mon Mar 9 , 2026
    कोलकाता. कोलकाता (Kolkata)  में सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) को विरोध का सामना करना पड़ा। दक्षिण कोलकाता स्थित प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर (Kalighat Temple) के दौरे के दौरान कुछ लोगों ने उनके खिलाफ वापस जाओ के नारे लगाए और काले झंडे दिखाए। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved