
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट युद्ध (Middle East war) का आज 10वां दिन है। ईरान पर हमला के मामले में अमेरिका (America) का रुख नरम पड़ने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका ने सीधे ईरान को सरेंडर करने की धमकी दे दी है। इसी बीच अमेरिका में नया बवाल शुरू हो गया है। अमेरिका में लोगों ने ट्रंप के महज 19 साल के बेटे को जंग में उतारने की मांग शुरू कर दी है।
अमेरिका में एक विवादास्पद ऑनलाइन पेटिशन ने तहलका मचा दिया है। इसमें हजारों लोग राष्ट्रपति ट्रंप के सबसे छोटे बेटे 19 साल के बैरन ट्रंप (Barron Trump) को ईरान के खिलाफ युद्ध में सैन्य सेवा के लिए भेजने की मांग कर रहे हैं। चाइनीज प्लेटफॉर्म Change.Org पर शुरू हुई इस पेटिशन ने मात्र 48 घंटों में 50,000 से अधिक हस्ताक्षर जुटा लिए हैं। ये online campaign अमेरिकी दक्षिणपंथी और ट्रंप समर्थक समुदायों में तेजी से वायरल हो रही है।
पेटिशन की शुरुआत एक अनाम पूर्व सैनिक ने दावा किया Trump परिवार को अमेरिकी सेना का हिस्सा बनना चाहिए। अगर राष्ट्रपति अमेरिका फर्स्ट की बात करते हैं, तो उनका बेटा ईरान के न्यूक्लियर खतरे से निपटने के लिए आगे आए। हालांकि अभी तक इस मामले में ट्रंप की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
बता दें कि बैरन ट्रंप का जन्म 2006 में हुआ था। वर्तमान में वह न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 3 बेटे और कुल 5 बच्चे हैं। उनके बेटों के नाम डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर, एरिक ट्रम्प और बैरन ट्रम्प हैं। इसके अलावा उनकी दो बेटियां- इवांका ट्रंप और टिफ़नी ट्रंप हैं। वे तीन अलग-अलग पत्नियों से 10 पोते-पोतियों के दादा भी हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved